फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bar Election: Competition between Ravikaran Gijwani and Balraj Singh for the post of President

बार चुनाव : अध्यक्ष पद पर रविकरण गिजवानी व बलराज सिंह में टक्कर

Tue, 11 Feb 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bar Election: Competition between Ravikaran Gijwani and Balraj Singh for the post of President
आवेदन पत्र सौंपते हुए अ​धिवक्ता । संवाद। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






ऐलनाबाद। बार एसोसिएशन चुनाव में मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद की दौड़ में दो ही प्रत्याशी हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। अध्यक्ष पद के लिए शाम 4 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अन्य पदों पर एक-एक आवेदन आने पर उन्हें पदाधिकारी चुन लिया गया।



अध्यक्ष पद के लिए रविकरण गिजवानी व बलराज सिंह खोसा चुनाव मैदान में हैं। बलराज सिंह खोसा भी पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में दोनों प्रत्याशियों के बीच में बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद को लेकर कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
विज्ञापन




नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन उपप्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष के पद के लिए एक-एक आवेदन ही आए। अन्य आवेदन न आने की वजह से उन्हें पदाधिकारी चुन लिया गया है। बार एसोसिएशन ऐलनाबाद के उप प्रधान पद पर विवेक शेखावत, सचिव ओम प्रकाश बालान, सह सचिव श्रीभगवान ज्याणी व कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मपाल गोदारा चयनित हुए हैं। इस पदोन्नति पर उन्होंने बार रूम में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed