फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bank Strike, Hadtal, aggitation in sirsa, aggitation by bankers

कर्मचारियों ने बैंकों के सामने दिया धरना, करोड़ों का लेन-देन प्रभावित

Sat, 30 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 30 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bank Strike, Hadtal, aggitation in sirsa, aggitation by bankers
बैंक हड़ताल - फोटो : Bureau

छोटे बैंकों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मर्ज करने के खिलाफ इंडियन बैंक एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज  एसोसिएशन के बैनर तले की गई हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। जिले के सभी राष्ट्रीय बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर अपना रोष प्रकट किया। हड़ताल के कारण जिले में करीब 90 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेन-देन प्रभावित हुआ। हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर उपभोक्ता परेशान होते देखे गए। कई लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विभिन्न छोटे बैंकों को एसबीआई में मर्ज करने के फैसले के खिलाफ आज इंडियन बैंक एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने सभी बैंकों में हड़ताल रखी। बैंकों में हड़ताल के कारण बैंक क्लीयरेंस और चेक भुगतान का कार्य अटक गया। हालांकि ट्रेजरी का काम इससे प्रभावित नहीं हुआ और ट्रेजरी में लेनदेन की पासिंग का काम होता रहा।
विज्ञापन


इंडियन बैंक एसोसिएशन और आल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन ने बैंकों के विलय और अन्य मांगों को लेकर आज एक दिन की हड़ताल का आह्वान रखा था। देशभर के तमाम बैंक इस आह्वान पर बंद रहे और कहीं भी कामकाज नहीं हुआ। सभी बैंकों के बाहर हड़ताल की सूचना वाले पोस्टर चस्पा किए हुए थे और कर्मचारी नेता बाहर धरना देकर बैठे हुए थे। कई बैंकों के बाहर ताले लटके हुए थे। बैंकर्स एसोसिएशन के नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार छोटे बैंकों को पांच बड़े बैंकों में विलय करने की मंशा रखती है। इससे जहां बैंकों का कामकाज बहुत बढ़ जाएगा वहीं छोटे बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों के भत्ते, वेतन आदि भी प्रभावित होंगे। हड़ताल की वजह से कारोबारियों सहित अन्य लोगों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों को हड़ताल की सूचना नहीं थी, वे बैंकों में पहुंचे मगर वहां जाकर उन्हें इस बात का पता चला। एक दिन की हड़ताल, तीन दिन की छुट्टी बैंकों की हड़ताल का आह्वान एक दिन का था लेकिन बैंकों में छुट्टी तीन दिन की हो गई। आज हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहे तो कल शनिवार और परसों रविवार की छुट्टी रहेगी। लिहाजा, बैंकों में सामान्य कामकाज सोमवार से ही हो पाएगा। जिन लोगों को बैंकों में लेनदेन का काम करना है, वह अब सोमवार तक लटक गया है। हड़ताल के कारण आज पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैंक, सिंडिकेट बैंक आदि बैंकों पर ताले लटके मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed