फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bank Seeled House caught by fire

बैंक के सील किए गए मकान में लगी आग

Mon, 06 Feb 2017 12:00 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Mon, 06 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bank Seeled House caught by fire
Burning House
शहर के हुडा सेक्टर 20 में बैंक द्वारा सील किए गए एक मकान में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मकान में रखा सारा घरेलू सामान, हजारों की नकदी और आभूषण जल गए। आसपास के लोगों ने सुबह मकान में आग लगी देख मकान के मालिक को सूचित किया। सूचना मिलने पर मकान मालिक मौके पर पहुंचा, लेकिन मकान की चाबी बैंक अधिकारियों के पास होने के कारण वह कुछ नहीं कर सका और अपनी आंखों के सामने ही सामान जलता हुआ देखता रहा। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन मकान बंद होने के कारण वे भी नुकसान को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

मकान निवासी दिनेश अरोड़ा ने बताया कि 11 दिसंबर को उसने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद बेटी को दिया जाने वाला सारा सामान मकान के अंदर ही पड़ा था। 29 दिसंबर को बैंक अधिकारियों ने कर्ज न चुकाने का हवाला देते हुए मकान को सील कर दिया, जिससे सारा सामान अंदर ही रह गया। उसने बताया कि तभी से मकान बंद पड़ा था। सुबह किसी ने उसे सूचना दी कि मकान में आग लगी हुई है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा, लेकिन मकान की चाबी बैंक अधिकारियों के पास थी, जिसके कारण वह कुछ नहीं कर पाया। दिनेश ने बताया कि आग लगने से जहां मकान में पड़ा सारा सामान जल गया, वहीं मकान में रखी करीब 20 हजार की नकदी और बेटी को दिए गए कुछ आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

बैंक के 25 लाख रुपये बकाया
बैंक की ओर से जांच अधिकारी लगाए गए कंपनी अधिकारी एचएस बेदी ने बताया कि दिनेश कुमार ने एसबीआई की मेन ब्रांच से तीन फर्मों के नाम से अलग-अलग लोन लिया हुआ था। लोन लेने के बाद दिनेश ने कर्ज नहीं चुकाया। बैंक की ओर से कई बार नोटिस भी भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद बैंक ने दिनेश को डिफॉल्टर घोषित कर दिया। इसके बाद बैंक की ओर से उनकी कंपनी को हायर किया गया। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से करीब 25 लाख दिनेश की ओर बकाया है, जोकि वह चुका नहीं रहा है। कर्ज न चुकाने के चलते ही गत 29 दिसंबर 2016 को मकान को सील कर दिया था। उन्होंने बताया कि मकान में आग कैसे लगी, इस बारे अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं और जांच के लिए भेजे हैं। जांच के बाद ही आग लगने की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed