फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bank sealed plot on non-payment of loan

ऋण न चुकाने पर बैंक ने किया प्लॉट सील

Fri, 21 Feb 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
bank sealed plot on non-payment of loan
प्लाट को सील करते ओबीसी बैंक अधिकारी। - फोटो : Sirsa
गांव कालांवाली के एक उपभोक्ता ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स का लोन नहीं चुकाया तो बैंक ने प्रशासन के सहयोग से डिफाल्टर उपभोक्ता के चारदीवारी किए हुए प्लाट को सील कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राम निवास की देखरेख में भारी पुलिस बल के साथ बैंक अधिकारियों ने उपमंडल कार्यालय के बिल्कुल पीछे स्थित बैंक उपभोक्ता के प्लाट को ताला लगाकर सील कर दिया। इस मौके पर ओबीसी बैंक के चीफ जसवंत गोदारा, शाखा कालांवाली के मैनेजर सुरेंद्र सिंह, एरिया मैनेजर हितेंद्र कुमार, एएए केपिटल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नई दिल्ली के अधिकारी, ट्रैफिक इंचार्ज शकरूधीन खान, रामफल सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे। ओबीसी बैंक के चीफ मैनेजर जसवंत गोदारा व शाखा कालांवाली के मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कालांवाली की अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करने वाले गांव कालांवाली के एक उपभोक्ता ने वर्ष 2013 में अपनी दुकान के नाम पर करीब 50 लाख रुपये का लोन लिया था। जिसमें से लगभग 39 लाख 63 हजार 645 रुपये न चुकाने पर बैंक ने पहले ही उपभोक्ता को डिफाल्टर घोषित कर दिया था। जिस पर बैंक की ओर से कब्जा छुड़वाने वाली कंपनी एएए कैपिटल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कपंनी नई दिल्ली के सहयोग से कार्रवाई की गई। बैंक ने डिफाल्टर उपभोक्ता पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एक कमरा बने प्लाट व चारदीवारी करके लगाए गए गेट पर ताला जड़ दिया और प्लाट को सील कर दिया है। इससे पहले अधिकारियों ने प्लाट मालिक को नोटिस भी दिया था लेकिन उन्होंने राशि जमा नहीं करवाई। इसके चलते बैंक की ओर से उक्त कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed