फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bank burn due to short circuit

शॉट सर्किट से बैंक में लगी आग, लाखों का सामान जला

Fri, 05 May 2017 12:19 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Fri, 05 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी में कबीर चौक के समीप स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में वीरवार को अलसुबह शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस घटना में बैंक में लगे करीब दो लाख रुपए के बिजली उपकरण जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि बैंक का रिकॉर्ड व कैश सुरक्षित है। घटना सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारियों द्वारा दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

    इस घटना के सिलसिले में बैंक मैनेजर रणजीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात को सुरक्षाकर्मी रोजाना की तरह ड्यूटी कर रहा था। बृहस्पतिवार अलसुबह ड्यूटी के दौरान उसको भनक लगी कि शार्ट सर्किट हुआ है। जब उसने देखा तो बैंक के सर्वर रूम में आग लगी हुई थी। गार्ड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद उसने तुरंत दमकल विभाग में व उन्हें सूचना दी। रणजीत सिंह ने बताया कि बाद में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में बैंक में लगे दो एसी, कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर से संबंधित वायर आदि जल गए। उन्होंने बताया कि इससे करीब दो लाख रुपए का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed