फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ban on gutkha, paan, masala, tobacco extended for one year, order issued

Sirsa News: गुटखा, पान, मसाला, तंबाकू पर एक साल के लिए बढ़ाया प्रतिबंध, आदेश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ban on gutkha, paan, masala, tobacco extended for one year, order issued
सिरसा। हरियाणा खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा प्रदेश में आगामी एक वर्ष के लिए गुटखा, पान, मसाला व तंबाकू के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग आयुक्त की ओर से राज्य के सभी जिला उपायुक्त, सभी पुलिस अधीक्षक, सभी सिविल सर्जन, सभी अधिकारियों व सभी खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि गुटका, पान मसाला, सुगंधित/सुवासित तंबाकू, खारा एवं इसी प्रकार के अन्य तंबाकू उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू चाहे सुस्वाद या सुगंधित रूप में हो, अथवा इसमें निकोटिन, भारी धातु, एंटी-केकिंग एजेंट, चांदी का वर्क अथवा अन्य किसी प्रकार के प्रतिबंधित रसायन मिले हों।
विज्ञापन

यह सभी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत खाद्य पदार्थ की श्रेणी में आते हैं। केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2011 में बनाए गए खाद्य सुरक्षा एवं मानक (निषिद्ध तथा विक्रय पर प्रतिबंध) विनियम के अनुसार तंबाकू एवं निकोटिन वाले उत्पादों को प्रतिबंधित किया गया है। इन उत्पादों का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब खाद्य एवं औद्योगिक प्रशासन विभाग हरियाणा के आयुक्त ने इन आदेशों को आगामी एक वर्ष के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब तंबाकू व निकोटीन (गुटखा, पान मसाला) के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री पर जनहित में प्रतिबंधित किया गया है। आदेशों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed