{"_id":"69ac702af881a0850205f341","slug":"baloons-of-lahor-college-found-in-sirsa-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154294-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पाकिस्तान के लाहौर कॉलेज के गुब्बारे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पाकिस्तान के लाहौर कॉलेज के गुब्बारे बरामद
Sun, 08 Mar 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। लाहौर पाकिस्तान लिखे नाम के खेतों में गिरे गुब्बारे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। गांव धोलपालिया में शनिवार को खेतों में पाकिस्तान के लाहौर स्थित एक कॉलेज के नाम वाले गुब्बारे मिले। इन गुब्बारों पर कॉलेज के किसी फंक्शन व कार्यक्रम का नाम लिखा हुआ था। गुब्बारे देखकर ग्रामीणों में कौतूहल और आश्चर्य फैल गया। किसानों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रगट सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुब्बारों का गहन निरीक्षण किया और आसपास के ग्रामीणों से विस्तृत पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि ये गुब्बारे पाकिस्तान में किसी शैक्षणिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छोड़े गए होंगे। मौसम की दिशा और हवा के रुख के कारण वे सीमा पार करके भारतीय क्षेत्र में ऐलनाबाद के धोलपालिया गांव तक पहुंच गए। गुब्बारे मिलने की खबर तेजी से फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की। थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि गुब्बारों पर लिखे विवरण के आधार पर आगे की जांच चल रही है।