फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bageshwar Dham Government Pandit Dhirendra Krishna Shastri will do Hanumant Katha till 17th

Sirsa News: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 17 तक करेंगे हनुमंत कथा

Sat, 14 Sep 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar Dham Government Pandit Dhirendra Krishna Shastri will do Hanumant Katha till 17th
सिरसा। विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास एवं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को सिरसा पहुंचे। वायुसेना केंद्र से वाहनों के काफिले के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बाबा तारा कुटिया लाया गया। कुटिया में मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने उनका स्वागत किया। बाबा तारा की समाधि पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शीश नवाया। श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने उनका सिरसा पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने श्री बाबा तारा की तपोभूमि और बाबा के जीवन वृत्त पर बागेश्वर धाम सरकार से चर्चा की। उन्होंने कुटिया परिसर का भ्रमण किया और भक्तों को आशीर्वाद दिया। श्री सालासर धाम मंदिर एवं श्री राम नाम प्रभात फेरी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सिरसा में पहली बार श्री हनुमंत कथा करवाई जा रही है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कथा करने के लिए सिरसा पहुंचे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्होंने हनुमंत कथा का देर शाम 8 बजे आगाज किया। वह 17 सितंबर तक रोजाना 3 बजे से 7 बजे तक श्री बाबा तारा कुटिया तारकेश्वरम धाम मेें हनुमंत कथा का पाठ करेंगे। विशेष रूप से 15 सितंबर को बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। आयोजन को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की गई हैं। भक्तों के बैठने और भंडारा इत्यादि की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पुनीत नारंग, धवल कांडा, धैर्य कांडा, श्री सालासर धाम मंदिर के प्रधान गोपाल सर्राफ, तेज बांसल, राजीव कुमार, इंद्रोश गुर्ज्जर, राजेश गुर्ज्जर, रोहताश वर्मा, मनोज मकानी, पूनम सेठी, महेन्द्र सेठी, कुलदीप मित्तल, महेश बंसल, श्री अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान अनिल सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed