फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Baby died in womb, nurse accused of negligence

Sirsa News: गर्भ में बच्चे की हुई मौत, नर्स पर लापरवाही के आरोप

Tue, 04 Jul 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Baby died in womb, nurse accused of negligence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां में डिलिवरी के लिए आई गर्भवती के बच्चे की गर्भ में मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल की स्टाफ नर्स पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

शहर के वार्ड नंबर 13 निवासी मुख्तयार की पुत्रवधू अमन गर्भवती थी। अमन को 28 जून की रात्रि 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी लेकर आए थे। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात नर्स ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। गर्भवती अमन की सास ने बताया कि डिलिवरी का टाइम पूरा हो चुका था, इसलिए अमन को प्रसव पीड़ा हुई थी। मौजूद स्टाफ नर्स ने रात्रि में अपनी नींद खराब होने के चक्कर में एक गोली अमन को खिला दी। इसकी वजह से दर्द बंद हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे सुबह अमन को घर वापस लेकर आए। अमन की हालत फिर खराब होने पर वे उसे चेकअप के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए। निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक ने चेक करके बताया कि गर्भ में बच्चे की धड़कन नहीं आ रही है। परिजन अमन को सिरसा के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने मृत बच्चे को बाहर निकाला। रविवार को परिजनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि सीएचसी स्टाफ नर्स द्वारा दी गई गोली की वजह से बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाते हुए नर्स को सस्पेंड करने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों पक्षों को हमने सीएचसी में बुलाया है। अगर किसी प्रकार की लापरवाही का मामला आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डाॅ. ओमप्रकाश, एएसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed