{"_id":"640cc21b8867fd17f206c22c","slug":"ayushman-mitra-sitting-on-strike-for-three-days-to-increase-salary-sirsa-news-c-21-1-76770-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वेतन बढ़ाने के लिए तीन दिनों से हड़ताल पर बैठे आयुष्मान मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वेतन बढ़ाने के लिए तीन दिनों से हड़ताल पर बैठे आयुष्मान मित्र
Sat, 11 Mar 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिनों से आयुष्मान मित्र काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे हैं। इस कारण लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 20 लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन कर्मचारी न होने के कारण उन्हें कार्ड बनवाए बिना ही लौटना पड़ता है।
नागरिक अस्पताल में धरना प्रदर्शन कर रहे आयुष्मान मित्रों ने शनिवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी सूरज कुमार, सुमन, संदीप, गीता, मंजू, वकील, नवीन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने और लाभार्थियों की फाइल को अपडेट करने के लिए आयुष्मान मित्र योजना के तहत उन्हें भर्ती किया गया था। उन्हें वेतन व फाइल के अनुसार कमीशन दिया जाता था। साढ़े चार वर्षों से विभाग ने उनका वेतन नहीं बढ़ाया है। इसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि योजना के तहत उन्हें केवल पांच हजार रुपये प्रति माह ही वेतन दिया जा रहा है। उनका अब योजना के अनुसार काम भी बढ़ा दिया गया है। वेतन कम होने के कारण उनका गुजारा तक नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह काम छोड़कर हड़ताल पर ही रहेंगे ।
ये हैं मुख्य मांगें
समान काम-समान वेतन दिया जाए, बकाया वेतन का तुरंत भुगतान किया जाए, महीने की सात तारीख तक वेतन दिया जाए, सीआई और ईएल को लागू किया जाए, टीए-डीए बढ़ाया जाए, ईएसआई और ईपीएफ का लाभ दिया जाए, आयुष्मान भारत योजना के साथ कर्मचारियों को जोड़ा जाए, मैटरनिटी लीव दी जाए।
विज्ञापन
तैनात कर्मचारी पुराने कार्ड धारकों की फाइल ही कर रहे अपडेट
आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थियों के नए कार्ड बनाए जा रहे हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत योजना कार्यालय में कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनके द्वारा पुराने कार्ड धारकों की ही फाइल को अपडेट की जा रही है, जबकि नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद है। नागरिक अस्पताल में हर रोज 20 से करीब लाभार्थी नए कार्ड बनवाने और 30 से अधिक लाभार्थी जानकारी लेने के लिए पहुंचते हैं।