फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ayushmaan scheme ayshman card make below 1 lakh 80 thousend family

आयुष्मान योजनाः एक लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवार का भी बनेगा आयुष्मान कार्ड

Wed, 18 Sep 2019 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
ayushmaan scheme ayshman card make below 1 lakh 80 thousend family
आयुष्मान भारत योजना की 23 सितंबर को पहली वर्ष गांठ पर 15 दिन के लिए सभी जिलों में आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन करवाया जा रहा है। पखवाड़ा के दौरान लोगों को कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को जिला स्तर पर सिविल अस्पताल में एक रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नागरिकों को आयुष्मान भारत की पहली वर्षगांठ पर बधाई देते हुए नागरिकों के लिए कार्ड बनाने में और भी आसानी कर दी है। जिसके द्वारा नागरिक अपना कार्ड आसानी से बनवा पाएंगे। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है कि अब उन लोगों के भी कार्ड बन सकेंगे, जिन लोगों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से कम है। इस योजना के तहत आने वाले लोगों को पांच लाख रुपये सालाना तक अपना इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान भारत के बने कार्ड से हुए इलाज का पूरा खर्चा हरियाणा सरकार द्वारा दिया जाएगा। आय के साथ ही कार्ड बनवाने वाले नागरिक के पास दो एकड़ या इससे कम भूमि होनी चाहिए। अगर इससे अधिक जमीन है तो उसका कार्ड नहीं बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई लिखित में आदेश नहीं आया है। अभी केवल हरियाणा सरकार के द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने बयान में आयुष्मान भारत को लेकर यह बात कही है।
विज्ञापन

जिले में चलेगा 15 दिन आयुष्मान पखवाड़ा
हरियाणा सरकार द्वारा आयुष्मान पखवाड़ा को लेकर जिले में नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत के कार्ड बनवाने हेतु एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा कि यह कार्ड उनको कैसे फायदा दे सकता है। लोगों को इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी कि यह कार्ड कहां से बनवाया जाएगा तथा कितने रुपये तक कोई भी नागरिक अपना इलाज करवा सकता है। हरियाणा सरकार द्वारा यह अभियान 15 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
अगर कोई नागरिक आयुष्मान भारत को लेकर कार्ड बनवाना चाहता है तो सबसे पहले उसको विभाग द्वारा 2011 में हुए सर्वे के अनुसार सूची में नाम जांचना पड़ेगा। जिसके लिए वह अपने नजदीकी सीएससी सेंटर तथा किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर नाम चेक करवा सकता है। या फिर पोर्टल पर वह खुद अपना नाम चेक कर सकता है। इसके लिए उसे आयुष्मान कार्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डालना है जिस पर उसे एक ओटीपी प्राप्त होगा। वह ओटीपी उसमें डालने पर अगर उसका नाम है तो वहां पर दिखाई देगा। सूची में नाम आने के बाद प्रार्थी को राशन कार्ड, पीएम लेटर, आधार कार्ड लेकर अपने परिवार के साथ आना पड़ेगा। कोई भी नागरिक कभी भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। इसके लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed