फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   awayamsewak path sanchalan

Sirsa News: संघ के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

Mon, 26 Oct 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
awayamsewak path sanchalan
सिरसा। संघ के 101वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंड की धुन पर पथ संचलन करते स्वयंसेवक। संघ ।
आसाखेड़ा, सिरसा, सुखेरा खेड़ा और नुहियांवाली में हुए कार्यक्रम; सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान
विज्ञापन

फोटो ---8

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के समापन और 101वें स्थापना दिवस पर सिरसा जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए। इन आयोजनों में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक शस्त्रों का पूजन किया। वक्ताओं ने संगठन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
आसाखेड़ा मंडल का कार्यक्रम श्याम मंदिर में हुआ। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त हरियाणा पुलिस अधिकारी राजकुमार ने की। जिला कार्यवाह जगतार सिंह ने स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा अनेक कठिनाइयों के बीच आगे बढ़ी है।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने हमेशा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को प्राथमिकता दी है। संघ ने विरोध के बावजूद समाज में अपनी स्वीकार्यता बनाई है। स्वयंसेवक धैर्य से कार्य करते हुए हिंदू समाज में सामाजिक समरसता स्थापित करते हैं। वे समाज को संगठित करने का प्रयास करते हैं। उनका जीवन व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित न होकर समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसाईनाथ उपनगर में आयोजन
सिरसा के सरसाईनाथ उपनगर का कार्यक्रम भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि गुरदीप सैनी ने स्वयंसेवकों को बधाई दी और उपनगर कार्यवाह दीप्ति प्रकाश उपाध्याय ने अध्यक्षता की। सह जिला कार्यवाह शेर सिंह ने बताया कि केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेवकों ने कीर्तिनगर क्षेत्र में पथ संचलन किया जिसका नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

सुखेरा खेड़ा और नुहियांवाली में कार्यक्रम
सुखेरा मंडल का कार्यक्रम सुखेरा खेड़ा गांव में और ओढ़ां मंडल का कार्यक्रम नुहियांवाली गांव में आयोजित किया गया। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता सह जिला संघचालक आत्माराम ने की। उन्होंने स्वयंसेवकों को 101वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशक्त समाज ही देश की रक्षा कर सकता है। सह जिला कार्यवाह इंद्रजीत यादव ने बताया कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण का माध्यम है और स्वयंसेवक समाज को संगठित करते हैं। उन्होंने सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र की सुरक्षा और समाज की एकता पर भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed