फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Awareness is the strongest weapon against drug abuse.

Sirsa News: नशे के खिलाफ जागरूकता ही मजबूत हथियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Awareness is the strongest weapon against drug abuse.
डबवाली।पुलिस टीम के सदस्य कार्यक्रम केदौरान विद्या​र्थियों के साथ। पुलिस
डबवाली। गांव मौजगढ़ में निरीक्षक कमलेश रानी ने सोमवार को जनसभा में नशा मुक्ति का संदेश दिया। महिला निरीक्षक ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी सबसे बड़ी बाधा बनता है। नशे की लत युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में धकेल देती है, इसलिए इससे बचाव ही इसका सबसे प्रभावी समाधान है।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक परिवार, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन और आम नागरिक मिलकर इसके विरुद्ध आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक इस समस्या पर पूर्ण नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें, उनके व्यवहार में होने वाले बदलावों को समझें और समय रहते सही मार्गदर्शन प्रदान करें।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि खेल और अनुशासन युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। डबवाली पुलिस की ओर से स्कूलों, कॉलेजों, गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठियां, सेमिनार तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशे के खिलाफ सशक्त संदेश पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानस पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर 1933 पर इसकी सूचना दें। इसके अलावा अपने नजदीकी थाना व चौकी में बेझिझक इसकी सूचना दें। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि अगर उनके परिवार या आस पास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है तो इसकी सूचना नशा मुक्ति टीम डबवाली के मोबाइल नंबर 9138999731 पर इसकी सूचना जरूर दें, ताकि समय रहते उनकी उचित काउंसलिंग करवाई जा सके और उनके इलाज की प्रक्रिया शुरू करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed