{"_id":"6b09d7274589cc5e110f6627","slug":"awareness-against-bal-vivah-sirsa-news-c-128-1-sir1013-169262-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एक्शन बोलते ही सलाखों के पीछे पहुंचे एडीसी व कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एक्शन बोलते ही सलाखों के पीछे पहुंचे एडीसी व कुलपति
Sat, 28 Nov 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। बाल विवाह में शामिल लोगों को हिरासत में लेती हुई पुलिस। संवाद
फोटो : 23 से 37
बाल विवाह के बिचौलिए से लेकर लड्डू खाने वालों तक पर हुई कार्रवाई
- सीडीएलयू में दिखी मैरिज पैलेस जैसी झलक, 30 से ज्यादा स्टॉलों पर हुआ सभी धर्मों के बाल विवाहों का जीवंत मंचन
- बाल विवाह मुक्त भारत दिवस पर जिला प्रशासन व सेल्फी विद डॉटर संस्था की अनूठी पहल, स्कूलों की झांकियों ने दिया कड़ा संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के मल्टीपर्पज हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला प्रशासन के सहयोग से सेल्फी विद डॉटर संस्था ने बाल विवाह मुक्त भारत दिवस पर यह जीवंत मंचन किया।
इस नाटकीय कार्रवाई में जिले के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अर्पित संगल, सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने प्रतीकात्मक रूप से जेल की हवा खाई। कार्यक्रम में नाबालिग दूल्हे की बरात, शादी की तैयारियां और गहने-कपड़े खरीदने जैसे दृश्य दिखाए गए।
मंच से एक्शन की आवाज आते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। बाल विवाह कराने वाले बिचौलिए, परिजन और बरात में लड्डू खाने वाले मेहमानों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
जांच के बाद सभी को अदालत में पेश किया गया जहां से दोषी करार देकर उन्हें जेल भेज दिया गया। स्कूली बच्चों ने 30 से अधिक स्टॉल और झांकियां लगाईं जिनमें बाल विवाह के रिश्ते तय होने से लेकर दोषियों को सजा मिलने तक का सफर दर्शाया गया।
मंचन के अंतिम हिस्से में बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत दो साल तक की कठोर कैद और 1 लाख रुपये तक जुर्माने की सजा का संदेश दिया गया। यह सजा दूल्हा-दुल्हन के परिजनों सहित प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले हर व्यक्ति को हो सकती है।
जागरूकता अभियान चलाया गया
एडीसी अर्पित संगल ने बाल विवाह को गंभीर सामाजिक कुरीति बताया। उन्होंने कहा कि यह बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के मानसिक और शारीरिक विकास को कुचल देती है। जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, सरपंच, स्कूल प्राचार्य और ग्राम सचिवों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बाल विवाह में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने युवाओं से इस कुरीति को मिटाने में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने को कहा। सेल्फी विद डॉटर के संस्थापक सुनील जागलान ने कानून के साथ-साथ समाज की सोच बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पारंपरिक से डिजिटल बाल विवाह तक
कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया कि आधुनिक दौर में भी बाल विवाह का तरीका बदला है, सोच नहीं। पहले जहां पारंपरिक तरीकों से कच्ची उम्र में रिश्ते तय होते थे वहीं अब लोग डिजिटल युग में शादी डॉट कॉम जैसे ऑनलाइन मंचों का सहारा ले रहे हैं। इन मंचों के माध्यम से भी नाबालिगों का जीवन बर्बाद किया जा रहा है। मंचन में दहेज और भात जैसी दिखावटी कुरीतियों पर भी तीखा तंज कसा गया। अतिथियों ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर आधारित एक वृत्तचित्र भी देखा।
बाल विवाह के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन
एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि बाल विवाह किसी नाबालिग के लिए केवल शारीरिक यातना नहीं है। यह ताउम्र की मानसिक प्रताड़ना भी है जिससे वह जीवनभर उबर नहीं पाती। कम उम्र में मां बनने के कारण प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की जान पर बन आती है। नाटक ने यह कड़ा संदेश दिया कि भाईचारा बनाए रखने या झूठी इज्जत के नाम पर बाल विवाह देखकर अनदेखा करने वाला हर व्यक्ति दोषी है। नाटक में बाल विवाह की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या पुलिस के 112 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
झांकी प्रतियोगिता के परिणाम
कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्प्रभावों को दर्शाती झांकी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से सभी को प्रभावित किया। कड़े मुकाबले में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीडी गोयनका स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही जबकि डीएवी स्कूल डिंग की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सीडीएलयू के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष शांति स्वरूप, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।