फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Avoid bathing in canals and ponds in summer

Sirsa News: गर्मी में नहर-तालाबों में नहाने से बचें

Sat, 14 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Avoid bathing in canals and ponds in summer
सिरसा। गर्मियों के मौसम में नहर, नदी और तालाबों में नहाने के दौरान हुई दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसमें बच्चों और युवाओं को इन स्थानों से दूर रखने की अपील की गई है, ताकि हादसों से बचा जा सके। पुलिस ने अभिभावकों, ग्राम पंचायतों और थाना प्रभारियों को इस दिशा में सतर्क रहने और सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एडवाइजरी में पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें और उन्हें नदी, नहर, तालाब और स्विमिंग पूल जैसे खतरनाक स्थलों पर जाने से रोकें। पुलिस का कहना है कि बड़े बच्चों को देखकर छोटे बच्चे भी नहाने की जिद करते हैं और तैरना नहीं आने के कारण हादसों का शिकार हो सकते हैं। इस तरह की घटनाएं न केवल एक परिवार को दुख देती हैं, बल्कि पूरे समाज को भी शोकग्रस्त कर देती हैं।
विज्ञापन




एसपी मयंक गुप्ता ने दी जिम्मेदारी निभाने की सलाह

एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों और आमजन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने अपील की कि बच्चे स्कूल की छुट्टियों का आनंद जिम्मेदारी से लें और अभिभावकों की आज्ञा का पालन करें। साथ ही उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि यदि कोई बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बाहर घूमता मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस थाने या परिजनों को सूचना दें, ताकि किसी अनहोनी से पहले ही कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारियों को निगरानी के विशेष निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी नियमित गश्त के साथ-साथ नहर, नदी, तालाब और नालों पर विशेष निगरानी रखें। इन स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और नहाने के बहाने वहां शराब या नशा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।




ग्राम पंचायतें कराएं मुनादी, बढ़ाएं जागरूकता

पुलिस प्रशासन ने ग्राम पंचायतों से भी आग्रह किया है कि वे गांवों में मुनादी करवा कर लोगों को जागरूक करें और बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य में किसी भी प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed