फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Auto market and Agrasen colony connected with big sewerage line, will get relief from waterlogging

बड़ी सीवरेज लाइन से जोड़ी ऑटो मार्केट व अग्रसेन कॉलोनी, जलभराव से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Auto market and Agrasen colony connected with big sewerage line, will get relief from waterlogging
डबवाली रोड पर जेसीबी से की जा रही बरसाती नाले की सफाई। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के निचले क्षेत्रों से बारिश के पानी की निकासी करवाने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। अब ऑटो मार्केट और अग्रसेन कॉलोनी को सुरखाब चौक स्थित बड़ी सीवरेज लाइन के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा शहर के डबवाली रोड पर भी बरसाती नाले को जेसीबी की सहायता से साफ करवाया जा रहा है, ताकि बारिश के समय लोगों को जलभराव की समस्या न झेलनी पड़े।
बारिश के समय में ऑटो मार्केट और अग्रसेन कॉलोनी में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इन स्थानों पर पहले ही योजना के तहत बड़ी पाइप लाइन डाली गई थी। पहली बारिश में ही कॉलोनी में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद अब विभाग की ओर से दोनों स्थानों को एक पाइप लाइन के साथ जोड़कर उसे सुरखाब चौक स्थित बड़ी सीवरेज लाइन के साथ जोड़ा गया है। इससे जल्द ही पानी की निकासी हो पाएगी और लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

खेतों तक पहुंचाया जाएगा डबवाली रोड का पानी
शहर के डबवाली रोड स्थित बड़ी पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक आधा काम ही हो पाया है। पहले बारिश में डबवाली रोड पर जलभराव हुआ था। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से शहर का निरीक्षण करने के बाद यहां पर बरसाती नाले को साफ करने का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद डबवाली रोड का पानी खेतों तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन डालने का समय पर नहीं हुआ काम पूरा
शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए करीब एक वर्ष पहले करोड़ों की योजना बनाकर पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया था, जोकि सीजन से पहले खत्म करने का प्लान था। लेकिन अभी तक 50 फीसदी ही पाइप लाइन डालने का काम ही हो पाया है। प्रोजेक्ट अधूरा होने के कारण अब नगर परिषद की ओर से उसका विकल्प निकाल बारसाती नाले को साफ करने का कार्य शुरू किया गया है।
शहर के इन स्थानों पर अभी भी होगी जलभराव की स्थिति
शहर के हिसार रोड पर अभी भी बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। इसके कारण यहां पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेेगा। वहीं शहर के मुख्य बाजारों, बेगू रोड, जनता भवन रोड, नोहरिया बाजार, वाल्मीकि चौक, अनाज मंडी, रेलवे फाटक के पास, नागरिक अस्पताल रोड पर भी बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को मुश्किल उठानी पड़ेगी।

वर्जन
शहर की ऑटो मार्केट और अग्रसेन कॉलोनी से बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डाल दी गई है और इसे सुरखाब चौक स्थित मुख्य सीवरेज लाइन से जोड़ा गया है। डबवाली रोड पर स्थित बरसाती नाले की सफाई करने का काम किया जा रहा है। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed