{"_id":"5d52fe348ebc3e6cff02e987","slug":"auto-checking-sirsa-news-rtk511690134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 14 ऑटो के काटे चालान, परमिट न होने पर पांच किए इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 14 ऑटो के काटे चालान, परमिट न होने पर पांच किए इंपाउंड
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
आटो को जांच के लिए रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
मंगलवार को ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने बस स्टैंड के पास गलत दिशा से आने वाले ऑटो और निर्धारित जगह पर ऑटो न रोकने पर उनके चालान काटे। ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने कॉलेज के आगे खड़े वाहनों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने पर कॉलेज प्राचार्य से बात की। कॉलेज प्राचार्य रामकुमार ने बताया कि उनके पास कॉलेज में वाहन खड़ा करने के लिए फीस भरते समय पार्किंग फीस जमा करवाई जाती है। जो छात्र फीस नहीं भरता है उसे कॉलेज में वाहन अंदर नहीं लाने दिया जा रहा। लेकिन कुछ ही समय में इनकी भी पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाएगी। जिसके बाद एसएचओ ने बस स्टैंड केे बाहर रूक कर ऑटो चालकों को देखा और वहां पर जाम लगाने वाले तथा गलत दिशा से आ रहे चालकों कर चालान काटना शुरू कर दिया। बहादुर सिंह ने बताया कि जब ऑटो चालकों के लिए अलग से बैरियर लगा दिए गए हैं, जिससे ऑटो चालक बिना सड़क पर जाम लगाए एक ओर से निकल सकता है। गलत दिशा में आ रहे करीब 14 चालकों के ऑटो का चालान किया और परमिट ना पाए जाने पर लगभग पांच चालकों के ऑटो इंपाउंड कर दिए।
विज्ञापन
जो कोई भी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगा उससे सख्ती से पेश आया जाएगा। शहर में कोई जाम की स्थिति ना बने इस लिए निरंतर चालान काटे जा रहे हैं तथा सभी ऑटो तथा टैक्सी चालकों को समय समय पर निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।