{"_id":"699361d0bfd9e6b33f065a8f","slug":"auction-to-cut-trees-sirsa-news-c-128-1-svns1027-153174-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एयर फोर्स स्टेशन में 19 पेड़ों की नीलामी 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एयर फोर्स स्टेशन में 19 पेड़ों की नीलामी 25 को
Mon, 16 Feb 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत डिफेंस एस्टेट्स ऑफिसर, बठिंडा सर्किल की ओर से एयर फोर्स स्टेशन सिरसा में स्थित 19 हरे पेड़ों की स्पॉट नीलामी की जाएगी। जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार यह नीलामी 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
नीलामी में कुल 19 पेड़ शामिल हैं। इनमें 15 नीम और 4 बबूल के पेड़ शामिल हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को 2,500 रुपये की अरनेस्ट मनी डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर चेक के रूप में डिफेंस एस्टेट्स ऑफिसर, बठिंडा के पक्ष में जमा करवानी होगी। यह किसी राष्ट्रीयकृत बैंक से जारी होना चाहिए और 20 फरवरी सायं 5 बजे तक कार्यालय में जमा होना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेज में पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि), पैन कार्ड, फर्म होने की स्थिति में स्वामित्व प्रमाण तथा निर्धारित नीलामी प्रपत्र शामिल हैं।
शर्तों के अनुसार सफल बोलीदाता को पेड़ों की कटाई/हटाने का कार्य स्वीकृति पत्र जारी होने के 15 दिनों के भीतर पूर्ण करना होगा। कटाई केवल कार्य दिवसों में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक ही की जा सकेगी। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की सरकारी संपत्ति, विद्युत तार या अन्य नुकसान की स्थिति में संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। उसे क्षति की भरपाई करनी होगी। नीलामी से संबंधित किसी भी विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय डिफेंस एस्टेट्स अधिकारी का ही होगा तथा न्यायिक क्षेत्राधिकार बठिंडा (पंजाब) रहेगा। इच्छुक ठेकेदार और बोलीदाता सभी नियमों एवं शर्तों का भलीभांति अध्ययन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें।