{"_id":"65a812c9c8be7984f4039e73","slug":"attempt-to-attack-sarpanch-of-bhagsar-case-registered-against-six-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13735-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भागसर के सरपंच पर हमले का प्रयास, छह पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भागसर के सरपंच पर हमले का प्रयास, छह पर मामला दर्ज
Wed, 17 Jan 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
ओढां। पुलिस ने गांव भागसर के सरपंच की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ उस पर हमले के प्रयास के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सरपंच मुख्तयार सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले गांव खारिया निवासी लाला नामक युवक गांव भागसर में रहता था।
उक्त युवक की गतिविधियों के कारण पंचायत ने उसे गांव से निकाल दिया। जिसके बाद से उक्त युवक उससे रंजिश रखने लगा। सरपंच का आरोप है कि मंगलवार को वह गांव में ही गगनदीप के घर के निकट मौजूद था इस दौरान 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर लाला व पांच अन्य युवक आए। इन लोगों के पास लोहे की राॅड, पिस्तौल व लाठी-डंडे थे। उक्त युवकों ने आते ही उस पर हमला करने का प्रयास किया, उसने भागकर गगनदीप के घर में घुस कर जान बचाई। इसके बाद उक्त सभी युवक वहां से फरार हो गए। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने सरपंच की शिकायत के आधार पर लाला व 5 अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।