फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attackers from already in the hotel

होटल में पहले से ही मौजूद थे शराब ठेकेदार को मारने वाले हमलावर

Tue, 21 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
attackers from already in the hotel
वारदात को अंजाम देने के बाद भगते आरोपी। - फोटो : Sirsa
राजस्थान की सीमा से सटे गांव चौटाला में सोमवार की रात शराब कारोबारियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें दो की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देने के बाद चार युवक दो बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए जो पहले से ही होटल में मौजूद थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का गांव के रामबाग में दाह संस्कार किया गया। पुलिस ने चचेरे भाई विजय कुमार की बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फटेज के अनुसार तीन युवक सोमवार शाम पांच बजे होटल पर पहुंच कर बियर आदि का सेवन करते हैं। रात आठ बजे के करीब एक अन्य व्यक्ति हाथ में बैग लेकर पहले से मौजूद दो लोगों के साथ बैठकर बियर पीने लग जाता है। वहीं दोनों ठेकेदार जयप्रकाश उर्फ प्रकाश व मुकेश गोदारा भी खाना खाने के बाद करीब 11 बजे अपने घर की तरफ चलने की तैयारी में गाड़ी की तरफ जाने लगे तो उसमें से चार युवकों ने जयप्रकाश उर्फ प्रकाश व मुकेश गोदारा पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देते हैं। जिसके बाद हमलावर अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार होकर वहां से निकल गए। वहीं एर्टिगा गाड़ी में दो युवक भाग कर उसमें बैठ जाते हैं। अंदर से एक व्यक्ति आकर गाड़ी में बैठ रहे लोगों को आवाज लगाता है इसी बीच घटनास्थल से एक महिला व एक अन्य युवक शीघ्रता से एर्टिगा गाड़ी में आकर बैठने का प्रयास करते हैं। महिला गाड़ी के पास आकर एक अन्य व्यक्ति को गाड़ी में बैठने का संकेत देती है। गाड़ी में बैठ कर महिला सहित सभी लोग बाइक सवार युवकों की दिशा में गाड़ी को दौड़ा ले जाते हैं।
विज्ञापन

मृतक के भाई विजय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जयप्रकाश पूर्व प्रकाश व मुकेश गोदारा ने चौटाला सर्कल के शराब के ठेके लिए हुए थे। इसी बीच सन्नी भाट, वेद प्रकाश, बिट्टू अवैध शराब का कार्य करते थे। इसी को लेकर इनके बीच में कहासुनी भी हुई थी। सन्नी भाट व अन्य लोगों ने जय प्रकाश उर्फ प्रकाश की गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाने को लेकर चौटाला चौकी में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला चौकी प्रभारी शैलेंद्र ने बताया कि बीती रात उन्हें सूचना मिली कि चौटाला संगरिया बॉर्डर पर ठेके के पीछे होटल के साथ बनी पार्क में फायरिंग हो रही है। सूचना पाकर जैसे ही हम घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पर दो युवक जय प्रकाश उर्फ प्रकाश व मुकेश गोदारा घायल अवस्था में पाए गए। विजय कुमार के बयानों के आधार पर सनी भाट, वेद प्रकाश, बिट्टू ठेकेदार पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के दौरान जय प्रकाश उर्फ प्रकाश के शरीर में से 17 गोलियां व मुकेश गोदारा के शरीर में से 4 गोलियों के छर्रे निकाले गए हैं।

सीसीटीवी में कैद आरोपी।

सीसीटीवी में कैद आरोपी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed