फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attack with weapon on apartment in house, case registered

Sirsa News: घर में घुसकर दिव्यांग पर धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज

Tue, 12 Mar 2024 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:02 AM IST
विज्ञापन
Attack with weapon on apartment in house, case registered
ओढां। पुलिस ने गांव घुक्कांवाली निवासी एक दिव्यांग के बयान पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला बोलने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पवनदीप ने बताया कि वह अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही मनप्रीत सिंह उसके घर में घुसा और उससे कहा कि वह उसे 6500 रुपये दे दे अन्यथा वह उससे मारपीट करेगा।
विज्ञापन

पवनदीप के मुताबिक जब उसने मनप्रीत को आधे घंटे में पैसे देने की बात कही तो वह तैश में आ गया और उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इसी दौरान जब उसकी पत्नी सुनीता उसे छुड़वाने लगी तो आरोपी मनप्रीत ने उससे मारपीट करते हुए गाली-गलोच की। शोर मचाए जाने के बाद जब आस-पड़ोस के लोग मौके पर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। इस हमले में घायल पवनदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल पवनदीप के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व आरोपी मनप्रीत से उसकी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से वह उससे रंजिश रखने लगा। इसी के चलते उसने उस पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed