फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on youth

Sirsa News: शहर से गांव लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला

Fri, 24 Apr 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
attack on youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव शाहपुर बेगू के पास बाइक को कार से टक्कर मारने के बाद कार सवार तीन युवकों ने बाइक चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में गांव शाहपुर बेगू निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को वह बाइक से सिरसा गया था। शहर में काम निपटाकर रात को वह गांव लौट रहा था। रात 9 बजे बेगू रोड पर सिरसा शहर की ओर से एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सहित वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन

इसके बाद कार से तीन युवक उतरे। एक के हाथ में हथौड़ा, दूसरे के पास लोहे का रॉड व तीसरे के पास बेसबाल डंडा था। तीनों ने मिलकर उसपर पर जानलेवा हमला बोल दिया। उसने शोर मचाया तो गांव के गुरचरण सिंह समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आते देखकर हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हथियार सहित कार में बैठकर भाग निकले। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जांच अधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed