{"_id":"6a00cb012662f1cfac008878","slug":"attack-on-youth-in-bus-stand-campus-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158193-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बस स्टैंड परिसर में छात्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बस स्टैंड परिसर में छात्र पर हमला
Sun, 10 May 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 10 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बस स्टैंड परिसर में खड़े एक छात्र पर 6 युवकों ने हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में विक्रम निवासी गांव खाई शेरगढ़ ने बताया कि वह जेसीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। 9 मई को सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह बस स्टैंड परिसर में खड़ा था। इसी दौरान संजय, कुलबीर निवासी गांव रत्ताखेड़ा व गुरप्रीत निवासी गांव आनंदगढ़ उसके पास आए और मारपीट करने लगे। इतने में ही इनके तीन अन्य साथी आ गए और उसपर लात-घूंसों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। जांच अधिकारी राजपाल का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।