फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attack on two youths who were getting their car repaired

Sirsa News: गाड़ी ठीक करवा रहे दो युवकों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Attack on two youths who were getting their car repaired
सिरसा। कालांवाली में गाड़ी ठीक करवा रहे युवक पर पांच युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट के बाद पांचों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गदराना निवासी गुरदीप सिहं उर्फ गग्गी ने बताया कि वह पंजाब के बठिंडा के डीएवी कॉलेज में पढ़ाई करता है। शुक्रवार को गांव से सुबह 10 बजे वह अपने दोस्त के साथ मंडी कालांवाली में सरकारी अस्पताल के पास मिस्त्री के पास गाड़ी ठीक करवाने आया था। जब वह अपने दोस्त के साथ मिस्त्री के पास खड़ा था। तभी वहां अल्टो गाड़ी में सवार होकर लखवीर सिंह उर्फ लखी, गगनदीप उर्फ गग्गी निवासी गदराना आए। वहीं दूसरी गाड़ी में सवार होकर देवेन्द्र उर्फ गग्गू, संदीप सिंह उर्फ सिप्पा निवासी गांव गदराना पहुंच गए। सभी के हाथों में हथियार थे। सभी में आते ही दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें वे दोनों घायल हो गए। वहीं इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

किसी तरह उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वे मौके पर पहुंचे और अस्पताल में पुहंचाया। जहां उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। जब उन्हें सिरसा रेफर किया जा रहा था तो बीच रास्ते में भी उन लोगों ने उन्हें हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed