{"_id":"6a04d0484f7ade0b7d027188","slug":"attack-on-surpunch-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158343-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिज्जूवाली में सरपंच पर दुकान में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिज्जूवाली में सरपंच पर दुकान में घुसकर हमला
Thu, 14 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 14 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव बिज्जूवाली में सरपंच पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के सरपंच सुरेंद्र सुथार पर एक युवक ने बेसबाल बैट से हमला किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई तथा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
ग्रामीणों के अनुसार, सरपंच सुरेंद्र सुथार गांव के बस अड्डे के पास स्थित अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक एक युवक वहां पहुंचा और कहासुनी के बाद बेसबाल बैट से उन पर हमला कर दिया। हमले में सरपंच को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। सरपंच सुरेंद्र सुथार ने आरोप लगाया कि हमला करने वाला युवक नशे के धंधे से जुड़ा हुआ है। वह पूर्व में चोरी के एक मामले में भी पकड़ा जा चुका है।
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले गांव में हुई चोरी के मामले में पंचायत ने उसका सहयोग नहीं किया था। तभी से वह रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद सरपंच ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।