फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attack on person blocking the road, case registered against three including Sarpanch

Sirsa News: रास्ता रोककर व्यक्ति पर हमला, सरपंच सहित तीन पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Attack on person blocking the road, case registered against three including Sarpanch
बडागुढ़ा। गांव बीरूवालागुढ़ा निवासी एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। इसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल के मुताबिक, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के तहत उस पर हमला किया है। पुलिस ने घायल के बयान पर सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायल चरणपाल सिंह निवासी बीरूवालागुढ़ा ने बताया कि बीती 22 फरवरी की शाम वह अपने बेटे आजादविंद्र सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो कर गांव में ही सब्जी लेने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही कीरतपाल सिंह ने उसे रुकवा लिया और मारपीट की। फिर कीरतपाल सिंह के साथी ग्राम सरपंच सुखविंद्र सिंह व सुखवीर सिंह भी वहां आ गए और तीनों ने मिलकर उस पर डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शोर मचाए जाने के बाद उसके साथी हरपिंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़वाया। इस हमले में उसे काफी चोटें आईं। इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल चरणपाल सिंह के मुताबिक बीते दो दिन पूर्व गांव बप्पां से नेजाडेला के मध्य आरोपियों के साथ उनका झगड़ा हुआ था। इसी के रंजिशन उन्होंने उस पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी से मिले ग्राम सरपंच, बोले : आरोप झूठे



वहीं इस मामले को लेकर ग्राम सरपंच सुखविंद्र सिंह और गांव के कुछ अन्य लोग बडागुढ़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार से मिले। उन्होंने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी। सरपंच ने कहा कि घटनास्थल पर कीरतपाल व चरणपाल के मध्य हाथापाई हुई थी। वह और उसका भाई सुखवीर दोनों ही घटनास्थल पर नहीं थे। उन्होंने कहा कि उन पर दर्ज करवाया गया हमले का यह मुकदमा सरासर झूठा है। इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए। इस बात पर थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले में किसी के साथ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed