Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ghee trader held hostage in Sirsa: Rs 10 lakh ransom demanded, attacked with a sword

सिरसा में घी कारोबारी को बंधक बनाया: 10 लाख फिरौती मांगी, तलवार से हमला; मोबाइल-नकदी लूटकर भागे

Tue, 17 Nov 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Tue, 17 Nov 2026 12:01 AM IST
सार

कारोबारी राजेश कुमार के अनुसार, हमलावरों में से एक युवक पहले उनकी दुकान पर मुनीम का काम करता था। उसे दुकान के कारोबार, बिक्री और नकदी की पूरी जानकारी थी। नशे की लत के चलते उसे करीब दो से तीन महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Ghee trader held hostage in Sirsa: Rs 10 lakh ransom demanded, attacked with a sword
ऐलनाबाद। दुकानदार व उसका साथी हमलावरों को पकड़ने का प्रयास करते हुए। सोशल मीडिया

विस्तार

ऐलनाबाद में सोमवार सुबह देवीलाल चौक के पास एक घी कारोबारी की दुकान पर हमला हुआ। दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी राजेश कुमार और उसके मुनीम को बंधक बना लिया। उन्होंने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी और विरोध पर कारोबारी पर तलवार से वार किए। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल फोन और कुछ नकदी लूटकर भाग निकले। हमले में कारोबारी राजेश कुमार के सिर, चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। मुनीम ने भी कारोबारी को बचाने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने दोनों पर हमला जारी रखा।

विज्ञापन


करीब 10 मिनट तक दुकान में दहशत का माहौल बना रहा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष फैल गया। उन्होंने जल्द-से-जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। राजेश कुमार की देवीलाल चौक के पास राजेश ट्रेडिंग कंपनी नाम से घी की पुरानी दुकान है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उन्होंने दुकान खोली थी। कुछ देर बाद दो युवक नकाब बांधकर दुकान में दाखिल हुए। एक के हाथ में तलवार और दूसरे के पास पिस्तौल थी। उन्होंने मुनीम से गल्ले में रखी नकदी और घी के टीन के बारे में पूछताछ की। इसके बाद कारोबारी पर 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


पूर्व मुनीम पर शक
कारोबारी राजेश कुमार के अनुसार, हमलावरों में से एक युवक पहले उनकी दुकान पर मुनीम का काम करता था। उसे दुकान के कारोबार, बिक्री और नकदी की पूरी जानकारी थी। नशे की लत के चलते उसे करीब दो से तीन महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था। वारदात के दौरान एक हमलावर का नकाब हटने पर कारोबारी ने उसे पहचान लिया। यह पहलू वारदात को और भी चौंकाने वाला बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और ऐलनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed