{"_id":"648b38e85b745e48450ff436","slug":"attack-on-former-sarpanch-of-village-nejadela-who-came-to-give-food-to-sick-son-serious-head-injuries-sirsa-news-c-128-1-sir1001-1293-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बीमार बेटे को खाना देने आए गांव नेजाडेला के पूर्व सरपंच पर हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बीमार बेटे को खाना देने आए गांव नेजाडेला के पूर्व सरपंच पर हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें
Thu, 15 Jun 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। निजी अस्पताल में दाखिल बीमार बेटे को खाना देने सिरसा आए नेजाडेला कलां गांव के पूर्व सरपंच से कुछ युवकों ने मारपीट की। इससे पूर्व सरपंच के सिर व हाथों पर चोटें लगी हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पूर्व सरपंच राकेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा शहर के डबवाली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल है। रात को खाना देने के लिए स्कॉर्पियो से अस्पताल पहुंचा था। जैसे ही गाड़ी से उतर कर पानी की बोतल लेने के लिए गया तो एक कार से उसकी कार को टक्कर दे मारी। इसके बाद पांचों युवकों ने शराब के नशे में उससे गाली-गलौज की। उक्त युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और उससे मारपीट दी। इससे उसके सिर व हाथों पर चोटें लगी हैं। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस के आने से पहले उक्त युवक मौके पर फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ के दौरान सरपंच राकेश कुमार ने बताया कि युवक अपने आपको रोहतक का बता रहे थे और गाड़ी से रिवाल्वर निकालकर लाने की बात कर रहे थे। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।