फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attack on family with sharp weapons, husband, wife and son injured

Sirsa News: परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला, पति-पत्नी व पुत्र घायल

Thu, 01 Aug 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 01 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Attack on family with sharp weapons, husband, wife and son injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मंडी डबवाली के शिव नगर में कुछ युवकों ने परिवार के तीन सदस्यों पर तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी व उसका पुत्र घायल हुए। इनको डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डबवाली थाना पुलिस ने घायल सुनीता शर्मा की शिकायत पर एक नामजद व 5-6 अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुनीता शर्मा निवासी शिवनगर ने बताया कि 28 जुलाई की शाम को करीब 7-8 बजे वह अपने पति सतीश शर्मा के साथ घर में बैठी थी। इसी दौरान उसका बेटा लक्की शर्मा जिम से घर आया था। जैसे वह घर में घुसा पीछे से इशु निवासी लवकुश कॉलोनी व 5-6 अन्य युवक बाइक पर आए और उसके बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

जब उसने व उसके पति ने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने हम पर भी डंडों से हमला कर दिया, जिससे हम बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग आए तो आरोपी हमें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed