{"_id":"69b9ab29fcb1ebdd41028151","slug":"attack-on-dog-catching-team-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154877-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कुत्ते पकड़ने वाली टीम पर हमला, कर्मचारी घायल, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कुत्ते पकड़ने वाली टीम पर हमला, कर्मचारी घायल, तीन पर प्राथमिकी
Wed, 18 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
घायल रवि कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, कार्यकारी अधिकारी ने भी मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाने के दिए निर्देश
- पार्षद लगातार करते हैं कुत्ते पकड़वाने की मांग, मौके से रहते हैं गायब
- विवाद होने पर एजेंसी को ही करना पड़ता है सामना
- प्रशासन से की अपील-वार्ड पार्षद या प्रतिनिधि या वार्ड कमेटी के सदस्य रहें मौजूद
फोटो-- 5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। वार्ड-13 के सिंगीकाट मोहल्ले में सोमवार शाम को कुत्ते पकड़ने वाली टीम पर युवकों ने हमला कर दिया। हमले में रवि नामक कर्मचारी के सिर में तेजधार हथियार से वार किया गया। इससे वह घायल हो गया। उसे उसके साथी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंच गई और एजेंसी व घायल की शिकायत पर कीर्ति नगर पुलिस ने चौकी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में एजेंसी ने कार्यकारी अधिकारी को शिकायत देकर मामले से अवगत करवाया। कार्यकारी अधिकारी ने इस मामले में सीएसआई को पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एजेंसी ने मांग रखी कि पार्षद की मांग पर वार्ड में कुत्ते पकड़ने के लिए टीम जाती है। उनके पास कोई सुरक्षा नहीं होती है।
इसलिए वार्ड पार्षद या पार्षद प्रतिनिधि या वार्ड कमेटी का कोई सदस्य टीम के साथ रहे। इससे गली या मोहल्ले में विवाद की स्थिति पैदा होती है तो उसका निपटान हो जाएगा। हमला होने जैसी नौबत नहीं आएगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में चेयरमैन व उच्चाधिकारियों से बातचीत कर आगामी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
शहर में शिलगर सतगिरी गोसेवा समिति को नगर परिषद प्रशासन ने कुत्तों के लिए एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन और डॉग स्टरलाइजेशन (बंध्याकरण) का ठेका दिया हुआ है। इसी समिति की तीन सदस्यी टीम सोमवार को शाम छह बजे सिंगीकाट मोहल्ला पीर बस्ती में कुत्तों को पकड़ने के लिए गई हुई थी।
पार्षद मनीष कुमार के कुत्ते पकड़वाने की मांग पर टीम वार्ड-13 में अभियान चला रही थी। टीम का सदस्य रवि कुमार अपने दो और साथियों के साथ गलियों में कुत्ते पकड़ रहा था। घायल रवि ने बताया कि उसने एक गली से चार के आसपास कुत्ते पकड़े थे। जब वे उन कुत्तों को गाड़ी में डालकर दूसरी गली में कुत्ते पकड़ने के लिए गए तो कुत्ते पकड़ने से नाराज तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।
इस दौरान एक युवक ने आकर बहस करनी शुरू कर दी और कुत्तों के पिंजरे को खोलकर उन्हें बाहर निकालने लगा। रवि ने आरोप लगाया कि उसने जब इसका विरोध किया तो उनमें से एक युवक ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और डायल 112 को सूचित किया गया।
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद एमसी व एजेंसी के सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे। घायल रवि को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
यह है नियम
- जहां से कुत्ते पकड़े जाएंगे वहीं पर उन्हें वापस छोड़ा जाएगा।
- कुत्तों का वैक्सीनेशन व बंध्याकरण चिकित्सकों की देखरेख में होगा।
- हिंसक कुत्तों को नटार स्थित स्लाटर होम में रखा जाएगा। वहां पर उनके खाने की व्यवस्था की जाएगी।
बॉक्स
774 कुत्तों का हो चुका है वैक्सीनेशन
अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, टेंडर मिलने के बाद टीम ने 774 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया है। 5 हजार के आसपास कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जाना है। जिन-जिन क्षेत्रों से लोग शिकायत करते हैं या पार्षद मांग करते हैं। उन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन किया जाता है।
कोट्स
मामला संज्ञान में आया है। कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस कार्रवाई की जाएगी। कुत्तों के वैक्सीनेशन का अभियान जारी रहेगा।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद

फोटो