फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ATM Minor got uprooted from Fatehabad

माइनर से मिला फतेहाबाद से उखाड़ा गया एटीएम

Mon, 30 Jun 2014 11:32 PM IST
sirsa
sirsa Updated Mon, 30 Jun 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली क्षेत्र के गांव सूरतिया के नजदीक बड़ागुढ़ा माइनर से एक एटीएम बरामद हुआ है। पुलिस ने कब्जे में लेते हुए छानबीन की तो पता चला कि उक्त एटीएम फतेहाबाद के हुडा चौकी क्षेत्र से उखाड़ा गया था। वहीं, सूचना पाकर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई करने के बाद एटीएम साथ ले गई। सूरतिया निवासी कुलवंत सिंह पंच अपने खेत में गया हुआ था, जहां उसने माइनर में कोई वस्तु पड़ी देखकर इसकी सूचना रोड़ी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर उसे बाहर निकाला तो पाया कि वह एटीएम है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगदीश राय ने बताया कि पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो उक्त एटीएम फतेहाबाद सिटी थाना क्षेत्र से 24 जून को चोरी हुआ पाया गया, जिसमें फतेहाबाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सूचना पाकर फतेहाबाद पुलिस के निरीक्षक गौरव कुमार पुलिस टीम सहित रोड़ी पहुंचे और उक्त एटीएम की पहचान चोरी हुए एटीएम के रूप में की। वहीं, डीएसपी धर्मबीर सिंह और शहर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। फतेहाबाद पुलिस ने बताया कि 24 जून को फतेहाबाद के सिटी थाना क्षेत्र से सेंट्रल बैंक का एटीएम चोरी हुआ था। बताया जाता है कि 20 जून को उक्त एटीएम में बैंक की तरफ से करीब तीन लाख रुपये की नकदी डाली गई थी और जिस वक्त एटीएम चोरी हुआ उस समय उसमें करीब 50-60 हजार रुपये की नकदी ही बताई गई है। फतेहाबाद पुलिस ने इस संबंध में अपनी पूर्ण कागजी कार्रवाई करते हुए एटीएम को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


सिरसा में भी उखाड़ा था एटीएम
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी सिरसा में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित पीएनबी बैंक का एटीएम चोर उखाड़ ले गए थे, जिसमें करीब 15 लाख रुपये की नकदी थी और पुलिस ने इस संबंध में किसी भी तरह की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed