फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   athletics meet in sirsa

प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स मीट में 99 वर्षीय करनैल सिंह ने गोल्ड पर किया कब्जा

Sat, 28 Dec 2019 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
athletics meet in sirsa
athletics meet in sirsa - फोटो : Sirsa
शहर के खेल इंडिया खेल एकेडमी में जिला स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स में विजय पताका फहराने वाले बुजुर्गों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट में भी शानदार प्रदर्शन किया। खेल इंडिया खेल के संचालक आत्माराम झोरड़ ने बताया कि प्रदेश स्तरीय खेल उत्सव में ऐलनाबाद क्षेत्र के बुजुर्ग खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। उन्होंने अनेक खेल स्पर्धा में प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किए। इस कड़ी मेें ऐलनाबाद क्षेत्र से 15 बुजुर्ग खिलाड़ी पहुंचे। इन खिलाड़ियों में 99 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी करनैल सिंह ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए, गोल्ड पर कब्जा जमाया है। वहीं सोहन सिंह ने गोला फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में हरजीत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में जसपाल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस खिलाड़ियों के दल के साथ पीटीआई बाज सिंह, रामस्वरूप बणी, नानक राम व खेल इंडिया खेल के कोच सोमपत सिंह भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed