फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Athlete Diksha Goyal selected in SAI training center

Sirsa News: एथलीट दीक्षा गोयल का साई प्रशिक्षण केंद्र में हुआ चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Athlete Diksha Goyal selected in SAI training center
साई में चयनित दीक्षा के साथ पिता भूपसिंह गोयल। 
रानियां। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बादल में पंजाब की ओर से लिए गए ट्रायल में गांव घोड़ांवाली निवासी दीक्षा पुत्री भूप सिंह गोयल का चयन हुआ है। दीक्षा गोयल खेल नर्सरी घोड़ांवाली की 100 मीटर दौड़ की मुख्य खिलाड़ी हैं। दीक्षा के साई में इसके चयन होने पर पूरे गांव व खेल नर्सरी घोड़ांवाली में उत्सव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच जतिन खलेरी ने बताया कि दीक्षा गोयल एक राज्यस्तरीय खिलाड़ी है। जो पिछले दो सालों से खेल स्टेडियम में अपने इवेंट की तैयारी कर रही है। इसका मुख्य खेल 100 मीटर दौड़ है। दीक्षा ने स्कूली स्तर की प्रतियोगिताओं में सिरसा जिले का नेतृत्व करते हुए राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ-साथ दीक्षा की खेलों में रूचि को देखते हुए कुछ दिन पहले पंजाब के बादल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र (साई) की ओर से लिए गए ट्रायल में दीक्षा गोयल ने अव्वल स्थान हासिल किया। साई मैनेजमेंट ने दीक्षा गोयल का चयन अपने संस्थान के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बादल में चयनित सभी खिलाड़ियों की पूरी तैयारी भारत सरकार की ओर से बिलकुल निशुल्क करवाई जाती है। यहां से तैयार खिलाड़ी एशियन व ओलंपिक खेलों में मेडल प्राप्त कर विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाए और खेलों के माध्यम से अपने भविष्य खुद तैयार करे। दीक्षा गोयल के साई में चयन होने पर कोच जतिन खलेरी, ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामीणों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed