Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Assembly elections: 22 nominations canceled after retrenchment, 66 accepted

विधानसभा चुनाव : छंटनी के बाद 22 नामांकन रद्द, 66 के स्वीकृत

Sat, 14 Sep 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections: 22 nominations canceled after retrenchment, 66 accepted
सिरसा।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। छंटनी के बाद 88 में से 66 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं। जबकि 22 नामांकन रद्द कर दिए गए।
सिरसा विधानसभा क्षेत्र से 15, डबवाली विधानसभा क्षेत्र से 15, कालांवाली विधानसभा क्षेत्र से 8, ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से 10 व रानियां विधानसभा क्षेत्र से 18 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी से अंजनी कुमार, इंडियन नेशनल लोकदल से अभय सिंह, भारतीय जनता पार्टी से अमीर चंद मेहता, इंडियन नेशनल कांग्रेस से भरत सिंह, आम आदमी पार्टी से मनीष कुमार, जन सेवक क्रांति पार्टी से नानक सिंह, हरियाणा लोकहित पार्टी से मयंक गिदड़ा, आजाद उम्मीदवार बलदेव कुमार, आजाद उम्मीदवार विक्रम पाल, आजाद उम्मीदवार सुरजीत सिंह का नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानियां विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल लोकदल से अर्जुन सिंह चौटाला, भारतीय जनता पार्टी से शीशपाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सर्व मित्र, आम आदमी पार्टी से हरपिंद्र सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) दलबीर सिंह, जनसेवक पार्टी से लक्की, हरियाणा लोकहित पार्टी से संजय मलिक, आजाद प्रत्याशी अर्जुन दास, गगनदीप सिंह, गगनदीप, गौतम, जोगिंद्र राम, मंजू, महेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, विक्रम, सगन लाल, सतपाल वर्मा का नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया है।

सिरसा विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से गोकुल सेतिया, जननायक जनता पार्टी से पवन कुमार, भारतीय जनता पार्टी से रोहताश, आम आदमी पार्टी से श्याम सुंदर, हरियाणा लोकहित पार्टी से गोपाल गोयल, भारतीय बुलंद पार्टी जयवीर सिंह, लिबरल सोशलिस्ट पार्टी से मनीराम, जनसेवक क्रांति पार्टी से योगेश ओढ, आजाद उम्मीदवार ओम प्रकाश, दरवेश स्वामी, भारत कुमार गिरधर, मदन लाल, योगेश शर्मा, राजबीर सिंह, सुखप्रीत सिंह का नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया है।

कालांवाली विधानसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी से उम्मीदवार गुरजंट सिंह, इंडियन नेशनल लोकदल से गुरतेज सिंह, आम आदमी पार्टी से जसदेव सिंह, भारतीय जनता पार्टी से राजेंद्र सिंह देसूजोधा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शीशपाल केहरवाला, हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार हरमिंद्र सिंह, आजाद उम्मीदवार अमरदीप मराड़, कृष्ण लाल का नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया है।




डबवाली विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल लोकदल से आदित्य सिहाग, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से अमित, आम आदमी पार्टी से कुलदीप सिंह, जननायक जनता पार्टी से दिग्विजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी से बलदेव सिंह, जन सेवक क्रांति पार्टी से आकाशदीप, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) कुलवीर सिंह, हरियाणा लोकहित पार्टी से गुरतेज सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दाना राम, आजाद उम्मीदवार अंकित कुमार, खेम चंद, गुरविंद्र सिंह, गुलजारी लाल, राजेश कुमार व संजीव कुमार के नामांकन स्वीकृत हुए।

अब 16 सितंबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 5 अक्तूबर को होंगे और चुनाव परिणाम 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।
-शांतनू शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed