फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ashok tanwar, bhupendra singh hoodda, protest against Ex CM, Sirsa

तंवर पर हमले के विरोध में दलित संगठनों ने फूंका हुड्डा का पुतला

Sun, 09 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 09 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
ashok tanwar, bhupendra singh hoodda, protest against Ex CM, Sirsa
पुतला फूंका - फोटो : bureau

सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सिरसा के पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. अशोक तंवर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थकों द्वारा हमले से गुस्साएं दलित समाज के लोगों ने शनिवार को अंबेडकर चौक में हुड्डा का पुतला फूंका व जोरदार नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई न हुई तो प्रदेशभर में इसी प्रकार के आंदोलन शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी दलित समाज के लोगों ने कहा कि एक षड़यंत्र के तहत हुड्डा के अंगरक्षक व गुलाबी गैंग के गुंडोें ने अशोक तंवर पर जानलेवा हमला किया है जिसके खिलाफ पूरे दलित समाज में आक्रोश है। दलित समाज इस कायरतापूर्ण प्रकरण की घोर निंदा करता है और कांग्रेस हाईकमान से अपील करता है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पार्टीलाइन से खिलाफ चलने की नीति पर पार्टी से बाहर किया जाए। उन्होंने दिल्ली पुलिस से भी मांग की कि षड़यंत्र में शामिल भूपेंद्र सिंह हुड्डा व गुलाबी गैंग के सभी दोषियों को गिरफ्तार करे अन्यथा दलित समाज आंदोलन को तेज कर देगा। दलित समाज के लोगों ने कहा कि जिस तरह से कम समय में डॉ. अशोक तंवर ने देश की जनता में अपनी पहचान बनाई है, उसे कुछ लोग पचा नहीं पा रहे और इसी जलन के चलते बार-बार ऐसी ओछी हरकतें कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस नेता शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कुछ नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है ऐसे लोगाें के खिलाफ हाईकमान को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होेंने कहा कि गुलाबी गैंग के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जासकता है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता शीशपाल केहरवाला, कांग्रेस एससी सेल के जिला प्रधान धर्मपाल खोखर, पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी, जगदीश सहरावत, अमरजीत, रामकुमार गुणपाल, गुलजारी लाल नंबरदार, फकीरचंद, बंसीलाल जमाल, बलबीर रायपुर, महेंद्र फूलकां, भूपेंद्र सिंह , राजू फूलकां, जयप्रकाश टंडन, राजसिंह नानूआना, घनश्याम नानूआना, भजनलाल भाटिया, हंसराज पूर्व सीएमआई, अनिल शर्मा, मनमोहन मिढ़ा, मोहन लाल फरवाईं कलां, राकेश वाल्मीकि, अशोक ढोसीवाल, पारस, सतबीर पनिहारी, बलवंत ढोसीवाल, कमल कांटीवाल, वीर कुमार, जीतराम बालन, बंसीलाल पूर्व सरपंच, बलबीर राही, हनुमान दास पटीर, तरसेम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed