Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   aap leader in custody

Sirsa News: मुख्यमंत्री आगमन से पहले कालांवाली में आप नेता नजरबंद

Mon, 23 Nov 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
aap leader in custody
कालांवाली। आप पार्टी के नेत्री के घर तैनात महिला पुलिसकर्मी। सोशल मीडिया
फोटो : 35 - यूथ मैराथन के दौरान काले झंडे दिखाने की दी थी चेतावनी, एहतियातन पुलिस ने उठाया कदम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के यूथ मैराथन कार्यक्रम में आगमन से पहले प्रशासन अलर्ट हो गया। संभावित विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए रविवार को पुलिस ने विपक्षी नेताओं को नजरबंद किया। आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी।
पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। पुलिस टीमों ने सुबह ही संबंधित पदाधिकारियों के आवास पर पहुंचकर उनकी आवाजाही पर रोक लगाई। यह कदम कार्यक्रम स्थल के आसपास कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए उठाया गया।
विज्ञापन

नजरबंद किए गए लोगों में आप महिला मोर्चा की संयुक्त सचिव दवेंद्र कौर सुखचैन शामिल थीं। जनता अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करनैल सिंह ओढ़ां और सचिव जसविंद्र सिंह भी नजरबंद हुए। आरटीआई कार्यकर्ता हरदीप सिंह जलालाआना को भी उनके घर में रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी नेताओं का विरोध
घरों में नजरबंद किए जाने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आप नेत्री दवेंद्र कौर सुखचैन ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों में कई खामियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन छोटे से कार्यकर्ता की आवाज से भी घबरा रहा है। दवेंद्र कौर ने यह भी कहा कि आप कार्यकर्ता जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी दबाव से घबराने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed