फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Asha Worker's daughter achieved 61st position in ISRO Cyberspace Competition

आशा वर्कर की बेटी ने इसरो साइबर स्पेस प्रतियोगिता में देश भर में हासिल किया 61वां स्थान

Thu, 08 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Asha Worker's daughter achieved 61st position in ISRO Cyberspace Competition
महक को आर्शिवाद देते परिवार के सदस्य। - फोटो : Sirsa
इसरो द्वारा देश भर में आयोजित की गई इसरो साइबर स्पेस प्रतियोगिता में चत्तरगढ़पट्टी की महक ने 61वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं इस कड़ी में महक ने कभी भी ट्यूशन की कक्षाएं नहीं ली। इस परीक्षा के लिए देश भर 2 लाख 4 हजार 631 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। महक पूरे जिले में पहली ऐसी छात्रा है जिसने 61वीं रैंक हासिल की है। महक की इस उपलब्धि में उसकी मां और नाना-नानी का सहयोग सराहनीय रहा है। वहीं महक ने बिना किसी किताबों के सोशल मीडिया से ही पूरी जानकारी ली और पढ़ाई की है। महक भविष्य में अंतरिक्ष में यात्रा करना चाहती है। एयरफोर्स स्थित केंद्रीय विद्यालय संख्या 1 में महक 12वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार को प्रतियोगिता का परिणाम आने के बाद महक को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो परिवार में खुशी का माहौल बन गया। महक की माता सीमा रानी आशा वर्कर हैं। प्रतियोगिता में बेहतरीन स्थान प्राप्त होने के बाद रिश्तेदारों और स्कूल शिक्षकों ने भी फोन से बधाई देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोबाइल को बनाया पढ़ाई का जरिया
महक का अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना है। सपने को साकार करने के लिए किताबों, इसरो एप और सोशल साइटों से तैयारी कर रही है। दिन में 6 घंटे पढ़ाई करती है। वहीं इसके अलावा महक दूसरी भाषाओं पर भी अपनी पढ़ाई कर रही है। महक ने सोशल मीडिया द्वारा जर्मन भाषा सीख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed