{"_id":"5f7f5a0a8ebc3e9bfc4f6d49","slug":"asha-worker-s-daughter-achieved-61st-position-in-isro-cyberspace-competition-sirsa-news-rtk577358716","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर की बेटी ने इसरो साइबर स्पेस प्रतियोगिता में देश भर में हासिल किया 61वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर की बेटी ने इसरो साइबर स्पेस प्रतियोगिता में देश भर में हासिल किया 61वां स्थान
विज्ञापन
महक को आर्शिवाद देते परिवार के सदस्य।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसरो द्वारा देश भर में आयोजित की गई इसरो साइबर स्पेस प्रतियोगिता में चत्तरगढ़पट्टी की महक ने 61वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं इस कड़ी में महक ने कभी भी ट्यूशन की कक्षाएं नहीं ली। इस परीक्षा के लिए देश भर 2 लाख 4 हजार 631 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। महक पूरे जिले में पहली ऐसी छात्रा है जिसने 61वीं रैंक हासिल की है। महक की इस उपलब्धि में उसकी मां और नाना-नानी का सहयोग सराहनीय रहा है। वहीं महक ने बिना किसी किताबों के सोशल मीडिया से ही पूरी जानकारी ली और पढ़ाई की है। महक भविष्य में अंतरिक्ष में यात्रा करना चाहती है। एयरफोर्स स्थित केंद्रीय विद्यालय संख्या 1 में महक 12वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार को प्रतियोगिता का परिणाम आने के बाद महक को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो परिवार में खुशी का माहौल बन गया। महक की माता सीमा रानी आशा वर्कर हैं। प्रतियोगिता में बेहतरीन स्थान प्राप्त होने के बाद रिश्तेदारों और स्कूल शिक्षकों ने भी फोन से बधाई देनी शुरू कर दी।
मोबाइल को बनाया पढ़ाई का जरिया
महक का अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना है। सपने को साकार करने के लिए किताबों, इसरो एप और सोशल साइटों से तैयारी कर रही है। दिन में 6 घंटे पढ़ाई करती है। वहीं इसके अलावा महक दूसरी भाषाओं पर भी अपनी पढ़ाई कर रही है। महक ने सोशल मीडिया द्वारा जर्मन भाषा सीख ली है।
विज्ञापन
मोबाइल को बनाया पढ़ाई का जरिया
महक का अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना है। सपने को साकार करने के लिए किताबों, इसरो एप और सोशल साइटों से तैयारी कर रही है। दिन में 6 घंटे पढ़ाई करती है। वहीं इसके अलावा महक दूसरी भाषाओं पर भी अपनी पढ़ाई कर रही है। महक ने सोशल मीडिया द्वारा जर्मन भाषा सीख ली है।
विज्ञापन