{"_id":"6a396ade90bc6e7f26045a68","slug":"as-soon-as-500-bags-of-dap-reached-the-ifco-market-farmers-lined-up-and-250-of-them-got-2-bags-each-sirsa-news-c-128-1-sir1004-160394-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इफको बाजार में 500 बैग डीएपी पहुंचते ही कतार में लगे किसान, 250 को मिले 2-2 बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इफको बाजार में 500 बैग डीएपी पहुंचते ही कतार में लगे किसान, 250 को मिले 2-2 बैग
Mon, 22 Jun 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
ओढ़ा के इफको बाजार में डीएपी के लिए कतार में लगे किसान।
ओढां। डीएपी की बढ़ती मांग के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह जैसे ही ओढां के इफको बाजार में डीएपी पहुंचने की सूचना मिली बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए और लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान कई बार किसानों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।
घंटों इंतजार के बाद करीब 250 किसानों को 2-2 बैग डीएपी उपलब्ध कराई गई। इस पर किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी कम मात्रा में खाद से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान गुरचेत सिंह, गुरमेल सिंह, भागाराम, नरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, जगदीश कुमार और मलकीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार खाद की समय पर आपूर्ति नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि डीएपी के समय डीएपी और यूरिया के समय यूरिया की कमी किसानों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। किसानों ने कहा कि वे बुवाई के महत्वपूर्ण समय में अपने खेतों का काम छोड़कर खाद लेने पहुंचे, लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद न मिलने से उन्हें बार-बार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।