{"_id":"6a70d848ba44814c180b2126","slug":"artificial-body-camp-in-raniya-on-7-sirsa-news-c-128-1-sir1010-162562-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जांच व माप शिविर 7 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जांच व माप शिविर 7 अगस्त को
Mon, 03 Aug 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7 अगस्त को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय रानियां में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा द्वारा उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष के निर्देशानुसार भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से किया जा रहा है।
इस शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैसाखी, कैलिपर, ब्रेस, विशेष जूते, कृत्रिम हाथ-पैर, व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल, छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए पात्र लाभार्थियों की जांच एवं माप लिया जाएगा।
शिविर में आने वाले लाभार्थियों को अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र (मासिक आय 22,500 रुपये या उससे कम), तथा एक पासपोर्ट आकार का फोटो अवश्य लाना होगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने रानियां क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर जांच करवाने और सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।