फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Army Selection, Army Run, 1268 candidate, 217 pass

रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली 1268 युवाओं में से मात्र 217 पास

Fri, 29 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 29 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Army Selection, Army Run, 1268 candidate, 217 pass
सेना भ्‍ार्ती - फोटो : Bureau

महाबीर स्टेडियम में वीरवार दोपहर हुई जोरदार बारिश के कारण पानी भर गया था, लेकिन शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया होने के चलते सेना अधिकारियों ने सेना कर्मी व निगम के कर्मचारी के साथ मिलकर पानी को निकाला। देर शाम तक पानी को मैदान से पानी निकाला जा चुका था।

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को आदमपुर और नारनौंद के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित होनी है, लेकिन वीरवार रात को अगर बारिश होती है तो भर्ती प्रक्रिया को स्थगित भी किया जा सकता है, जिसे 3 से 8 अगस्त रिजर्व दिनों के बीच आयोजित किया जा सकता है। गौरतलब है कि बारिश का पानी स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया के काफी जगहों पर भर गया। महाबीर स्टेडियम के सामने वाली सड़क पर भी पानी जमा हो गया था।
विज्ञापन


आदमपुर और नारनौंद के 2053 आवेदकों ने भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। इनमें से आदमपुर के 701 आवेदकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है, वहीं नारनौंद के 1352 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। आदमपुर के आवेदकों में से 354 सॉल्जर जीडी के पदों पर और 347 क्लर्क पदों पर रजिस्ट्रेशन किया गया है, वहीं नारनौंद के आवेदकों में सॉल्जर जीडी के पदों पर 639 ने और क्लर्क के पदों के लिए 713 ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चार बजे से शुरू की दौड़
सेना भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन वीरवार को सिरसा जिले की तहसील रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली के युवाओं की भर्ती आयोजित की गई, लेकिन कम आवेदक होने के कारण दौड़ प्रक्रिया सिर्फ ढाई घंटे में ही निपटा ली गई। दौड़ प्रक्रिया पहले दिन की भांति ही सुबह चार बजे से आरंभ की गई और साढे़ छह बजे तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया।


1268 आवदेकों में से सिर्फ 217 हुए पास
रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली के 1686 रजिस्टर्ड आवेदकों में से भर्ती में शामिल होने के लिए सिर्फ 1268 आवेदनकर्ता ही स्टेडियम में पहुंचे। वहीं 1268 में से सिर्फ 217 युवा ही दौड़ में पास हो पाए। दूसरे दिन की भर्ती में 1268 आवेदकों में से सॉल्जर जीडी के पदों के लिए 820 और क्लर्क के पदों के लिए 448 आवेदक दौड़ प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से 155 सॉल्जर जीडी में और सिर्फ 62 आवेदनकर्ता क्लर्क पद के लिए दौड़ में पास हो पाए। 133 युवाओें को प्री-हाईट में निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed