फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Arhtiyas will remain on strike till 5, will protest outside the Market Committee office

Sirsa News: आढ़ती 5 तक रहेंगे हड़ताल पर, मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर देेंगे धरना

Mon, 01 Apr 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Arhtiyas will remain on strike till 5, will protest outside the Market Committee office
सिरसा। अनाजमंडी में बिक्री के लिए रबी फसलों का आना शुरू हो चुका है। रबी फसलों में सरसों और गेहूं की फसल प्रमुख है। हालांकि सरसों की आवक मंडी में काफी पहले से शुरू हो चुकी है। सरसों की खरीद चल रही है। वहीं गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होने वाली है। जहां सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू होगी, वहीं आढ़ती पांच अप्रैल तक हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

आढ़ती मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर तंबू गाड़कर अपनी हड़ताल करेंगे। हालांकि आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार सरकारी व प्राइवेट दोनों तरह की फसल खरीद को प्रभावित नहीं किया जाएगा। जिससे अनाज मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में 17 केंद्रों पर सरसों की खरीद जारी है। इसी प्रकार गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन की ओर से जिले में 4 नए सेंटरों के साथ 63 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें पन्नीवाला मोरिकां, बनवाला, जगमालवाली व केवल को जोड़ा गया है। ऐसे में एक अप्रैल से सभी 63 केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। इसको लेकर जिले की सभी मार्केट कमेटियों ने व्यापक व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में शेड खाली करवाने, शौचालयों व बरसाती नालियों की सफाई करवाने, किसानों के लिए कैटिंग की व्यवस्था करने के साथ उनके लिए किसान रेस्ट हाउस तक को दुरुस्त करवाया गया है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बेसहारा पशुओं को रोकने लिए चौकीदारों की व्यवस्था भी की गई है। वहीं आढ़तियों ने किसानों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष सुरक्षा गार्ड लगाए हैं।
प्रधान मेहता ने बताया कि कुरुक्षेत्र में हरियाणा स्टेट अनाजमंडी आढ़ती संगठन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। जिसमें 1 से 5 अप्रैल तक प्रदेश की पूरी मंडियों में आढ़तियों ने हड़ताल करने की घोषणा की हुई है। उसी अनुसार बैठक कर हड़ताल को लेकर रणनीति बनाई गई है। एक अप्रैल से मार्केट कमेटी के कार्यालय के आगे धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

ये हैं आढ़तियों की मुख्य मांग

आढ़़तियों की मांग है कि किसानों की सभी फसलें जैसे कॉटन, सरसों, सूरजमुखी, बाजरा इत्यादि और अन्य सभी फसलें सरकार द्वारा एमएसपी पर आढ़तियों के माध्यम से ही खरीदें। वहीं आढ़तियों को आढ़त 2.5 प्रतिशत मिलनी चाहिए जो कि गेहूं पर लगभग 57 रुपये व धान पर 55 बनती है। जबकि पिछले चार वर्षों से सरकार द्वारा गेहूं पर 46 और धान पर 45.88 रुपए आढ़त दी जा रही है जो कि बहुत कम है। सरसों और कॉटन फसलें सरकार हैफेड और कॉटन कारपोरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से सीधे किसानों से खरीद रही है। जिससे आढ़ती को कोई कमीशन नहीं मिलता है। पिछले 4 वर्षो से एमएसपी का भुगतान सीधे किसानों को दिया जा रहा है। इस से आढ़तियों के साथ-साथ किसानों में भी रोष है। सरकार से मांग है कि सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली सभी फसलों का भुगतान किसान की सहमति अनुसार आढ़ती या किसान के ही खाते में किया जाना चाहिए।


गेहूं खरीद को लेकर सभी केंद्रों पर व्यवस्था करवाई गई है। मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सरसों की खरीद अभी जारी है।
-वीरेंद्र मेहता, सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed