{"_id":"67ab8da150f4b31e5b0733ed","slug":"arhtiya-association-will-make-app-will-help-in-solving-problems-pradhan-jain-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133061-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती एसोसिएशन की बनाएंगे एप, समस्या समाधान में मिलेगी मदद : प्रधान जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती एसोसिएशन की बनाएंगे एप, समस्या समाधान में मिलेगी मदद : प्रधान जैन
Tue, 11 Feb 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
रानियां में जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन का स्वागत करते आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यगण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। जिला आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने सभी मंडियों को दौरा कर सभी आढ़तियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कालांवाली, डबवाली, ऐलनाबाद व रानियां की अनाज मंडियों में जाकर आढ़तियों को धन्यवाद किया। इस दौरान जगह-जगह फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। रानियां अनाज मंडी में दुकान नं 25 पर आढ़तियों को संबोधित करते हुए प्रदीप जैन ने कहा कि वे किसी भी सूरत में आढ़तियों को समस्याएं नही आने देंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपील करते हुए आढ़तियों की रोजमर्रा की आने वाली समस्याओं को हल करवाने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि वे पिछले 10 वर्ष से आढ़ती एसोसिएशन कालांवाली के प्रधान रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आढ़तियों की समस्याओं को करीबी से जाना है और उनका समाधान भी करवाया है। अब उन्हें जिला प्रधान की जिम्मेवारी दी गई जिसे वे पूरी निष्ठा और विश्वास से पुरी करेंगे ओर शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।
उन्होंने कहा कि वे आढ़ती एसोसिएशन की एप भी बनाएंगे। इससे किसानों तथा आढ़तियों की समस्याओं का हल किया जाएगा। इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सोमप्रकाश, पूर्व प्रधान रामचंद्र जुनेजा, सुरेंद्र अरोड़ा, नानक सिंह, बलराज सिंह बल्ला, इंद्र जैन डबवाली, राजकुमार मेहता, गुरदीप कामरा डबवाली व अन्य मौजूद रहे।