{"_id":"63f0c79332c4bc8271088d96","slug":"appointment-of-three-doctors-including-smo-in-chautala-health-center-sirsa-news-c-21-1-59015-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: चौटाला स्वास्थ्य केंद्र में एसएमओ सहित तीन डॉक्टरों की हुई नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: चौटाला स्वास्थ्य केंद्र में एसएमओ सहित तीन डॉक्टरों की हुई नियुक्ति
Sat, 18 Feb 2023 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों का स्वागत करते किसान नेता राकेश फगोड़िया।
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरीवाला। चौटाला गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञों की कमी अब कुछ हद तक दूर हो चुकी। केंद्र में अब एक एमएमओ सहित तीन डॉक्टरों ने ज्वाइनिंग की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कॉन्ट्रेक्ट बेस पर पांच विशेषज्ञों की नियुक्ति की जानी है। अभी तक किसी भी विशेषज्ञ ने आवेदन नहीं किया है।
बता दें कि चौटाला में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में करीब डेढ़ माह पहले एक साथ चार नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञों की नियुक्ति करने और नवजात शिशुओं की मौत मामले की जांच करवाने की मांग की थी। करीब एक माह तक चौटाला वासियों व पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पदयात्रा की और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया। इसके बाद मुख्यालय ने चौटाला स्वास्थ्य केंद्र में चार विशेषज्ञों की नियुक्ति किए जाने के आदेश दिए थे। अभी तक किसी भी विशेषज्ञ ने नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं किया गया है। वहीं, डबवाली स्वास्थ्य केंद्र में चार नए विशेषज्ञों की नियुक्ति होने के बाद डबवाली के तीन विशेषज्ञों एसएमओ डॉ. बालेश बांसल, डॉ. अजय गिरी एनेस्थेटिक और डॉक्टर एमपी जैन मेडिकल ऑफिसर ने ज्वाइनिंग की है।
वर्जन
चौटाला स्वास्थ्य केंद्र में तीन विशेषज्ञों की नियुक्ति हुई है। विशेषज्ञ अभी ओपीडी ही देखेंगे। इसके बाद वहां पर उपकरणों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। मरीजों को अब केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। - डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा ।