फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Apply for solar power submersible, 8600 connections will be allotted under first come first serve scheme

सौर ऊर्जा सबमर्सिबल के लिए करें आवेदन, पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत आवंटित होंगे 8600 कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Apply for solar power submersible, 8600 connections will be allotted under first come first serve scheme
सिरसा। सौर ऊर्जा सबमर्सिबल कनेक्शन के लिए बाट जोह रहे किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। 27 दिसंबर से पहले आओ पहले पाओ योजना के आधार पर सोलर कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होगे। 3 हॉर्स पावर से 10 हार्स पावर तक के सबमर्सिबल कनेक्शन पर 75 फीसदी अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के माध्यम से प्रदेश स्तर पर 8600 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें पहले आओ पहले पाओ स्कीम के आधार पर आवेदनकर्ता को लाभ प्राप्त होगा। आवेदनकर्ता को स्कीम के तहत 75 फीसदी अनुदान मिलेगा। जितने हॉर्स पावर का सोलर कनेक्शन चाहिए है। उसका आवेदन करने बाद कुल राशि से अनुदान काटने के बाद बची देय राशि ही जमा करवानी होगी। सरल केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटरों पर इसका आवेदन किया जा सकेगा। जिन क्षेत्रों में पानी का लेवल ऊपर है और डीजल इंजन के माध्यम से किसान सिंचाई के लिए पानी निकालते हैं। उन्हें सोलर पंप लगवाने से डीजल इंजन छुटकारा मिलेगा। सोलर पंप तीन हार्स पावर से 10 हार्स पावर के होंगे। इससे छोटे किसानों को काफी फायदा होगा और बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों के लिए शर्त यह है कि किसान द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई या लगा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

सूक्ष्म सिंचाई से करने वाले किसानों को मिलेगा कनेक्शन
सोलर कनेक्शन केवल उन्हीं किसानों को दिए जाएंगे, जो किसान सूक्ष्म सिंचाई, टपका सिंचाई, फव्वारा सिंचाई योजना के तहत सिंचाई करते हों। ऐसे सिंचाई के लिए किसान के पास पहले डिग्गी बनी होनी चाहिए ताकि सिंचाई के लिए डिग्गी में जमा पानी से सप्लाई ली जा सके। जो भी किसान सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं, वह 27 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पंप के लिए कैसे करें आवेदन
सोलर पंप कनेक्शन लेने के इच्छुक किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरल केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटरों पर इसका आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद जितने हॉर्स पावर की जितनी राशि बनती है, उसका चालान जनरेट होगा। इस चालान का आईडीबीआई बैंक में भुगतान करना होगा। इसके बाद चालान की रसीद सीएससी पर जाकर अपलोड करवानी होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
-- परिवार पहचान पत्र , मोबाइल से लिंक होना जरूरी है।
-- परिवार पहचान पत्र से लिंक बैंक खाता
-- कृषि भूमि की जमाबंदी / फर्द -एक्स सिजरा
-- एक्स सिजरा (जहां सोलर पंप लगाना है, उस जमीन का नक्शा)
-- खेत में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का शपथ पत्र (ऑनलाइन आवेदन के समय निकलेगा)
पंप हॉर्स पावर, नॉर्मल कंट्रोलर के साथ देय राशि, यूनिवर्सल कंट्रोलर के साथ देय राशि
-- 3 एचपी मोनोब्लॉक (डीसी), 45075, 66477
-- 5 एचपी मोनोब्लॉक (डीसी), 64581, 80099
--7.5 एचपी मोनोब्लॉक (डीसी),91894, 127600
-- 10 एचपी मोनो ब्लॉक (डीसी),115507, 170218
-- 3 एचपी (डीसी) 46658, 68634
-- 3एचपी (एसी) 45378,65718
-- 5 एचपी (डीसी) 64724, 86760
-- 5 एचपी (एसी) 64581, 84740
-- 7.5 एचपी (डीसी) 92007 138433
-- 7.5 एचपी (एसी), 92462,127372
-- 10 एचपी (एसी) 113515, 176875
-- 10 एचपी (डीसी) 113515, 176329
सोलर पंप के लिए किसान 27 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश स्तर पर 8600 कनेक्शन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाएंगे। कनेक्शन आवंटन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी।
-संजीव नैन, जिला सहायक परियोजना अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed