फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Apply for admission in IGNOU in January session by 31st

Sirsa News: इग्नू में जनवरी सत्र में दाखिला लेने के लिए 31 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in IGNOU in January session by 31st
जिला लाइब्रेरी में विद्या​र्थियों को इग्नू कोर्स के बारे में जागरूक करते हुए कॉलेज टीम।
सिरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू में जनवरी सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके अनुसार विद्यार्थी 31 जनवरी तक दाखिला ले सकते हैं। वहीं इस बार इग्नू की ओर से चार वर्षीय 19 नए कोर्स भी शुरू किए गए हैं। जिसमें नई शिक्षा नीति लागू की गई है।
विज्ञापन

राजकीय नेशनल कॉलेज 1014 और राजकीय महिला काॅलेज 1085 में स्थापित इग्नू केंद्र में पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत अब शिक्षा लेनी होगी। इग्नू में इस सत्र से 19 नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को किसी भी अन्य कोर्स के विषय चुनने की स्वतंत्रता होगी। जैसे की पहले इग्नू में बीए जरनल हुआ करता था, लेकिन अब उसकी जगह बीए बहु अनुशासनिक को लाॅन्च किया है। जनवरी सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 31 जनवरी तक दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


इग्नू में साल में दो बार दाखिले होते हैं। पहला जनवरी सत्र और दूसरा जुलाई सत्र में। जनवरी सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दाखिला लेने का अंतिम अवसर 31 जनवरी तक ही है। वहीं इग्नू में ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिल पा रहा। इसके अलावा अन्य किसी कारण से रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते, वे विद्यार्थी आसानी से इग्नू में पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी पेशा लोग भी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं। राजकीय महिला में इग्नू के तहत दो कोर्स करवाए जाते हैं। जिसमें अगर कोई छात्रा दाखिला लेने के इच्छुक है तो ऐसे में छात्राओं को बीए में दाखिला लेने के लिए बीएजी की जगह बीएएम और बीकाॅम के लिए बीकीकॉमएमजी की जगह बीकॉमएमएफ कोर्स का चुनाव करना होगा।

ये 19 नए कोर्स किए लॉन्च

कोर्स का नाम, श्रेणी, काेर्स कोड

- बीए, बहु अनुशासनिक, बीएएम
- बीएससी, बहु अनुशासनिक, बीएससीएम
- बीकॉम, मेजर, बीसीओएमएफ
- बीए इकोनॉमिक्स, मेजर, बीएएफईसी
- बीए इतिहास, मेजर, बीएएफएचआई
- बीए राजनीति विज्ञान, मेजर, बीएएफपीएस
- बीए साइकोलॉजी, मेजर, बीएएफपीसी
- बीए पब्लिक एड, मेजर, बीएएफपीए
- बीए सोशियोलॉजी, मेजर, बीएएफएसओ
- बीएससी एंथ्रोपोलॉजी, मेजर, बीएससीएफएएन
- बीएससी बायो केमेस्टरी, मेजर, बीएससीएफबीसी
- बीए अंग्रेजी, मेजर, बीएएफईजी
- बीए हिंदी, मेजर, बीएएफएचडी
- बीए संस्कृत, मेजर, बीएएफएसके
- बीए उर्दू, मेजर, बीएएफयूडी
- बीए सोशल वर्क, मेजर, बीएफएसडब्ल्यू
- बीए फैसिलिटी एंड सर्विस मैनेजमेंट, मेजर, बीएएफएफएसएम
- बीए फिलॉसफी, मेजर, बीएएफपीवाय
- बीए जर्नलिज्म एंड डिजिटल मीडिया, मेजर, बीएएफजेडीएम

-------------------------------------------इग्नू केंद्र- 1085 बीए में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को बीए की जगह पर बीएएम और बीकॉम के लिए बीसीओएमजी की जगह पर बीसीओएमएफ कोर्स का चुनाव करना होगा। जो आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं।
-रोहताश कुमार, कोऑर्डिनेटर इग्नू केंद्र 1085।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed