{"_id":"6a19cb5cad496634b1017fd9","slug":"applications-invited-for-subsidy-on-direct-seeding-machine-for-paddy-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159180-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धान की सीधी बिजाई मशीन पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धान की सीधी बिजाई मशीन पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित
Fri, 29 May 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 29 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। वर्ष 2026-27 के तहत खरीफ सीजन में धान की सीधी बिजाई मशीन (डीएसआर) पर अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कृषि उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में से केवल एक सदस्य ही मशीन पर अनुदान के लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही, जिस किसान ने पिछले तीन वर्षों में डीएसआर मशीन पर अनुदान का लाभ लिया है, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदक किसानों के लिए मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस पर उप कृषि निदेशक कार्यालय, सिरसा अथवा सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, सिरसा में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।