{"_id":"64c55466edd2aac5ce0dd535","slug":"application-process-started-for-pgdca-and-msc-chemistry-in-government-national-college-70-seats-fixed-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-3557-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय नेशनल कॉलेज में पीजीडीसीए और एमएससी केमिस्ट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 70 सीटें निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय नेशनल कॉलेज में पीजीडीसीए और एमएससी केमिस्ट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 70 सीटें निर्धारित
Sat, 29 Jul 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज में शनिवार से दो नए कोर्स पीजीडीसीए और एमएससी केमिस्ट्री शुरू किए गए हैं। शनिवार से इन कोर्सों में दाखिले के लिए कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। राजकीय नेशनल कॉलेज जिला सिरसा व फतेहाबाद का पहले ऐसा काॅलेज बन गया है, जिसने पीजीडीसीए की शुरूआत की है। यह कोर्स अभी तक विश्वविद्यालय में भी उपलब्ध नहीं है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार देर शाम को राजकीय नेशनल कॉलेज के प्रबंधन को पत्र जारी कर दोनों कोर्स शुरू करने की अनुमति प्रदान की। इसके तहत विद्यार्थी अब स्नातकोत्तर में रसायन विज्ञान व कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पीजीडीसीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन) में आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं। इन दोनों कोर्सों के लिए 70 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें से एमएससी केमिस्ट्री में 40 और पीजीडीसीए में 30 सीटें हैं। इन दोनों कोर्सों के लिए विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजीडीसीए डिप्लोमा एक साल का है। एमएससी केमिस्ट्री दो साल की डिग्री है। सिरसा व फतेहाबाद में अभी तक किसी भी कॉलेज में पीजीडीसीए डिप्लोमा नहीं है। राजकीय नेशनल कॉलेज दोनों जिलों का पहला ऐसा कॉलेज बन गया है, जिसमें ये कोर्स शुरू किए हैं।
पिछले साल कॉलेज ने की थी डिमांड
राजकीय नेशनल कॉलेज ने पिछले साल पीजीडीसीए की डिमांड उच्चतर शिक्षा विभाग को थी। इसके बाद कॉलेज द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई। मांग के बाद चंडीगढ़ में हुई एक बैठक में उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने डिप्लोमा के लिए मौखिक रूप से अनुमति दे दी थी, लेकिन लिखित रूप में इस शिक्षा सत्र में कॉलेज को अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
वर्जन
राजकीय नेशनल कॉलेज में शुक्रवार को पीजीडीसीए और एमएससी दो नए कोर्सों की शुरुआत की गई है। इसके आवेदन शनिवार से शुरू हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
- डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।