फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   application invited for khel nursery

Sirsa News: खेल नर्सरी योजना के तहत 15 फरवरी तक करें आवेदन

Wed, 11 Feb 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
application invited for khel nursery
सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत और निजी शिक्षण संस्थान कर सकते हैं खेल नर्सरी स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। खेल विभाग ने खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना 2026-2027 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत और निजी शिक्षण संस्थान खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि नर्सरी केवल ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल चुनिंदा खेलों के लिए खोली जाएंगी। इच्छुक संस्थाओं को समय रहते विभाग की वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर आवेदन करना आवश्यक है।
विज्ञापन

खेल नर्सरियों के लिए मुख्य हिदायतें
जगदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक नर्सरी का कार्यकाल 1 अप्रैल से 31 जनवरी तक रहेगा। खिलाड़ियों का चयन 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए जिला खेल अधिकारी की निगरानी में खेल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक नर्सरी में न्यूनतम 20 और अधिकतम 25 खिलाड़ी होंगे, साथ ही 10 खिलाड़ियों की प्रतीक्षा सूची रखी जाएगी। यदि खिलाड़ियों की संख्या 20 से कम हुई तो नर्सरी बंद कर दी जाएगी। एक ही संस्था को दो से अधिक नर्सरियों का आवंटन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति एवं उपस्थिति
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1,500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में दी जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 22 दिन की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

प्रशिक्षण सत्र
जगदीप सिंह ने बताया कि प्रात: सत्र कम से कम 2 घंटे और सायंकालीन सत्र 3 घंटे का होगा। खिलाड़ियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण और फीडबैक की निगरानी एप-आधारित प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। किसी भी संस्था या प्रशिक्षक द्वारा खिलाड़ियों से शुल्क वसूलने पर नर्सरी तुरंत बंद कर दी जाएगी और संबंधित पर प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक माह नर्सरी का निरीक्षण होगा और वर्ष में कम से कम एक बार जिला या राज्य स्तर पर इंटर-नर्सरी प्रतियोगिता आयोजित करना अनिवार्य होगा। योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित संसाधनों और प्रशिक्षण के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed