फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Appeal to participate in protest against irrigation department

Sirsa News: सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Appeal to participate in protest against irrigation department
कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित किसान नेता। 
सिरसा। नहरों में पानी की सप्लाई दो हफ्ते छुड़वाने के लिए हरियाणा किसान मंच की टीम ने बुधवार को गांव बप्पां, ढाबा, भंगू, साहुवाला प्रथम, छतरियां, बड़ागुढ़ा, वीरूवालागुढ़ा, भादड़ा, झोरड़, थिराज में जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने किसानों से 17 मार्च को सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि नहरों में दो सप्ताह से अधिक पानी की बंदी को लेकर हरियाणा किसान मंच की टीम 25 फरवरी को सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिली थी और अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

लेकिन अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और किसानों को वर्तमान शेड्यूल के मुताबिक पानी देने की बात कहीं। गुरदीव सिंह ने कहा कि मई-जून माह के लिए नहरी पानी का जो शेड्यूल बनाया गया है, वो किसानों के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसानों की कॉटन की फसल की बिजाई नहीं होगी, जिससे किसानों को नुकसान होगा। अभियान के दौरान नैब सिंह मलड़ी, बलकरण सिंह भंगू जिला पार्षद प्रतिनिधि, कुलदीप सिंह भंगू प्रधान, मंदर सिंह भीवां, निर्मल सिंह भीवां उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed